मध्य प्रदेश हाईकोर्ट :  अपने पसंदीदा शादीशुदा

blog-img

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट :  अपने पसंदीदा शादीशुदा
मर्द के साथ रह सकती है महिला

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान कहा है कि महिला अपनी मर्जी से किसी शादीशुदा मर्द के साथ रह सकती है। ऐसा कोई कानून नहीं है जो किसी महिला को पहले से विवाहित पुरुष के साथ रहने से रोकता हो। कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर वे शादी कर लेते हैं, तो केवल पहली पत्नी ही द्विविवाह का मामला दर्ज करा सकती है। कोर्ट ने कहा कि वह नैतिकता के मामले में दखल नहीं देगा। 

दरअसल, एक बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई करते हुए मप्र हाईकोर्ट ने कहा कि कोई भी कानून किसी महिला को विवाहित पुरुष के साथ रहने से नहीं रोकता। कोर्ट ने कहा कि अगर कोई महिला शादी करती है, तो केवल पहली पत्नी ही द्विविवाह का मामला दर्ज करा सकती है। 

जानिए पूरा मामला

अदालत 18 वर्ष से अधिक आयु की एक महिला की हिरासत के लिए दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई कर रही थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि महिला एक विवाहित व्यक्ति के साथ चली गई थी, जबकि उसे अपने माता-पिता के साथ रहना चाहिए था। सुनवाई के दौरान वकील ने कोर्ट को बताया कि जिस व्यक्ति के साथ महिला रहना चाहती है, उसने अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया है और तलाक चाहता है।

हाई कोर्ट ने क्या कहा?

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने दिए अपने फैसले में कहा कि महिला बालिग है और उसे यह तय करने का अधिकार है कि वह किसके साथ रहना चाहती है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि महिला उस व्यक्ति के साथ रहना चाहती है, चाहे वह पहले से शादीशुदा हो या नहीं, यह उसका निजी फैसला है। महिला को यह तय करने का भी अधिकार है कि यह सही है या गलत। कोर्ट ने आगे कहा कि ऐसा कोई कानून नहीं है जो महिला को किसी शादीशुदा पुरुष के साथ रहने से रोकता हो। कोर्ट नैतिकता से जुड़े मामलों में कोई तर्क नहीं दे सकता और यह मानते हुए कि महिला को उस व्यक्ति के साथ रहने का अधिकार है जिसके साथ वह रहना चाहती है।

अदालत ने कहा कि चूंकि महिला ने अपने माता-पिता के साथ रहने से इनकार कर दिया है, इसलिए पुलिस से अनुरोध है कि वह महिला से यह वचनपत्र लेने के बाद उसे रिहा कर दें कि वह अपनी पसंद के व्यक्ति के साथ रहने जा रही है और जिस व्यक्ति के साथ वह रह रही है उससे भी यह पुष्टि ले लें कि उसने उसके साथ रहना स्वीकार कर लिया है।

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



इलाहाबाद हाईकोर्ट : पत्नी के पास अलग रहने
अदालती फैसले

इलाहाबाद हाईकोर्ट : पत्नी के पास अलग रहने , के पर्याप्त कारण, तो गुजारा-भत्ता की हकदार

कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद पाया कि पति और पत्नी के बीच लंबे समय से मुकदमेबाजी चल रही है, जिसमें दहेज उत्पीड़न...

मप्र हाईकोर्ट : 13 साल का रिश्ता है, इसलिए रेप असंभव
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : 13 साल का रिश्ता है, इसलिए रेप असंभव

हाईकोर्ट ने 'आपसी सहमति' बताकर रद्द की लेफ्टिनेंट कर्नल पर हुई FIR

कलकत्ता हाईकोर्ट : पति की नौकरी खतरे में डालना भी क्रूरता
अदालती फैसले

कलकत्ता हाईकोर्ट : पति की नौकरी खतरे में डालना भी क्रूरता

सीआईएसएफ जवान मामले में कोर्ट ने पत्नी के दावे विरोधाभासी पाए

मुस्लिम महिलाओं को समान अधिकार की अर्जी
अदालती फैसले

मुस्लिम महिलाओं को समान अधिकार की अर्जी , पर सुप्रीम कोर्ट  : बराबरी का एक रास्ता UCC भी

CJI ने चिंता जताते हुए कहा कि सुधार की जल्दबाज़ी में कहीं ऐसा न हो कि हम मुस्लिम महिलाओं को मौजूदा अधिकारों से भी वंचित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट  : आदिवासी भी हिंदू मैरिज एक्ट के दायरे में
अदालती फैसले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट  : आदिवासी भी हिंदू मैरिज एक्ट के दायरे में

हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट के एक फैसले को रद्द कर दिया और एक आदिवासी समुदाय के व्यक्ति के साथ अनुसूचित जाति की महिला के तल...

बॉम्बे हाईकोर्ट : स्तनपान करने वाली बच्ची का हित मां के साथ
अदालती फैसले

बॉम्बे हाईकोर्ट : स्तनपान करने वाली बच्ची का हित मां के साथ

कोर्ट ने यह आदेश महिला द्वारा अपनी बेटी की कस्टडी की मांग करने वाली बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर दिया गया।