तेलंगाना हाईकोर्ट : पहली पत्नी से साबित पारंपरिक तलाक

blog-img

तेलंगाना हाईकोर्ट : पहली पत्नी से साबित पारंपरिक तलाक
के बिना धोखे से साथ रहना बलात्कार के समान

हैदराबाद अगर पहली पत्नी से तलाक लिए बिना दूसरी शादी की जाती है, तो वह शादी शुरू से ही अवैध मानी जाएगी। अगर दूसरी पत्नी को शादी से पहले झूठी जानकारी देकर यानी धोखे से सहमति ली गई तो यह बलात्कार माना जाएगा। ऐसी स्थिति में दूसरी पत्नी गुजारा भत्ते की हकदार भी है। तेलंगाना हाई कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के एक फैसले के खिलाफ की गई अपील पर सुनवाई करते हुए जस्टिस मौसमी भट्टाचार्य और जस्टिस बी.आर. मधुसूदन राव की बेंच ने यह फैसला दिया। हैदराबाद फैमिली कोर्ट ने दूसरी पत्नी के गुजारा भत्ता की मांग को खारिज कर दिया था।

तलाक दिए बिना की शादी

एक शख्स की दूसरी पत्नी ने हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 की धारा 11 (अवैध विवाह), धारा 5 (हिंदू विवाह के लिए शर्तें) और धारा 25 (स्थायी गुजारा भत्ता) के तहत याचिका दायर की थी। कोर्ट को महिला ने बताया कि उसके पति ने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना उससे शादी की। इस शादी के लिए पति ने झूठ भी बोला और बताया कि वह कानूनी तौर से तलाकशुदा है। दूसरी पत्नी ने उससे एक करोड़ रुपये का गुजारा भत्ता मांगा था। फैमिली कोर्ट ने महिला की शादी रद्द कर दी थी और उसके गुजारा भत्ता की मांग को खारिज कर दिया था।

हाईकोर्ट में खुली कई परतें

जब यह मामला हाईकोर्ट में पहुंचा तो केस की कई परतें खुलीं। इसके बाद हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट के फैसले को पलट दिया। पति कोर्ट में यह साबित नहीं कर पाया कि उसने अपनी पहली पत्नी से कानूनी तौर या रीति रिवाजों के हिसाब से तलाक लिया था। उसकी पहली पत्नी पिछले 14 साल से कोमा में है, मगर जीवित है इसलिए हिंदू विवाह अधिनियम के तहत दूसरी शादी कानूनी रूप से अवैध है। उसने दूसरी शादी उसने धोखे से की है। इस कारण दूसरी शादी अवैध होने के बावजूद पत्नी को गुजारा भत्ता मिलना चाहिए।

जस्टिस मौसमी भट्टाचार्य और जस्टिस बी.आर. मधुसूदन राव की बेंच ने यह फैसला देते हुए कहा कि दूसरी पत्नी से संबंध बनाते समय पति को पता था कि उसकी पहली पत्नी जिंदा है। दूसरी पत्नी सहमति के विश्वास पर ही शारीरिक संबंध बनाए। दूसरी पत्नी को उसने धोखे से यह विश्वास दिलाया कि वह कानूनी रूप से उसका पति है, इसलिए वह बलात्कार का दोषी है। हाई कोर्ट ने यह भी कहा कि ट्रायल कोर्ट ने पत्नी की याचिका को खारिज करने में गलती की। उसे पत्नी की तरह गुजारा भत्ता पाने का अधिकार है। कोर्ट ने पति को पत्नी को उचित गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया है।

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विवाहित बेटियों को अनुकंपा नियुक्ति से बाहर नहीं रखा जा सकता। न्यायालय ने इसे समानता और संवैधानि...

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि पति-पत्नी द्वारा एक-दूसरे पर क्रूरता के आरोप लगाने की स्थिति को आपसी सहमति से तलाक नहीं माना ज...

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख , गुजारा भत्ता के बाद भी केस लड़ना उत्पीड़न

कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से
अदालती फैसले

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से , बड़ा झटका, महिला और बेटे को देना होगा भरण-पोषण

डीएनए टेस्ट से इन्कार करने वाले शिक्षक को हाई कोर्ट ने महिला और बच्चे को भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता , बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के आपसी समझौते से बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार खत्म नहीं हो सकते। अदालत ने गुजारा भत्...