फिल्म 'भक्षक' में  भूमि पेडनेकर के साथ भोपाल

blog-img

फिल्म 'भक्षक' में  भूमि पेडनेकर के साथ भोपाल
की तनीषा, सुधा कुमारी की भूमिका में आ रहीं नज़र

छाया : तनिषा मेहता के फेसबुक  अकाउंट से 

नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'भक्षक' में भोपाल की तनीषा मेहता भी नजर आ रही हैं। वे इस फिल्म में सुधा कुमारी का किरदार निभा रही है। फिल्म में  भूमि पेडनेकर के साथ उनका संवाद “दूसरों के दर्द में दुखी होना भूल गए हैं क्या? क्या अब भी आप अपनी गिनती इंसानों में करते हैं या अपने आप को भक्षक मान चुके हैं?” खूब सुर्खियाँ बटोर रहा है। 

तनीषा भोपाल के संस्कार वैली स्कूल में पढ़ी हैं और दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्गी कॉलेज से स्नातक किया है कॉलेज के दौरान तनीषा को एम्स थिएटर फेस्टिवल में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। वह पीयूष मिश्रा के नाटक 'जब शहर हमारा सोता था' में भी अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुकी हैं। तनीषा ने कुछ शॉर्ट फिल्में और वीडियो एल्बम में भी काम किया है।

फिल्म के प्रोड्यूसर गौरी खान और गौरव वर्मा हैं। फिल्म की कहानी सुधार ग्रह में होने वाले अनाचार के इर्द-गिर्द घूमती है। सुधा मुनव्वरपुर के एक शेल्टर होम में कुक का काम करते हुए यहां होने वाले शोषण की साक्षी है। फिल्म में वैशाली (भूमि पेडनेकर) एक पत्रकार है और शेल्टर होम्स में होने वाले दुष्कर्मों को उजागर करना चाहती है। फिल्म में मोनो लॉग, जो अपराधियों की गिरफ्तारी की ओर ले जाता है, भावनात्मक तौर से बहुत कुछ कहने और करने का अवसर देता है। गवाही देते हुए जब सुधा कहती है कि 'उस रात अगर हम नहीं भाग पाते, तो शायद कभी नहीं भाग पाते'। तनिषा  बताती हैं मैंने इस मोनो लॉग के दौरान किरदार के अंदर मौजूद सभी भावनाओं को व्यक्त किया।

संदर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व