सतना की डॉ. स्‍वप्‍ना वर्मा को सुश्रुत अवॉर्ड

blog-img

सतना की डॉ. स्‍वप्‍ना वर्मा को सुश्रुत अवॉर्ड

छाया : दैनिक भास्कर

क्लिनिक ऑन व्हील्स के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करा रहीं डॉ. स्वप्ना

स्वास्थ्य और चिकित्सा के माध्यम से समाजसेवा की राह पर चल रहीं सतना की डॉ स्वप्ना वर्मा को सुश्रुत अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह अवार्ड उन्हें केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एक कार्यक्रम में दिया।

बता दें कि डॉ. स्वप्ना वर्मा मधुरिमा सेवा संस्कार फाउंडेशन की संस्थापिका है। वह अपनी संस्था के माध्यम से अपने ‘स्वस्थ सतना समृद्ध प्रकल्प’ के तहत 272 दिनों में सतना संसदीय क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में 63 स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर करीब 43,500 लोगों के रक्त एवं मूत्र के सैंपल एकत्र कर उनकी जांच करवाई है। मधुरिमा फाउंडेशन की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, इन शिविरों में 56 हजार से ज्यादा मरीजों का इलाज किया गया और इन शिविरों में लगभग 4 लाख यूनिट दवाइयां का निःशुल्क वितरण किया गया। मधुरिमा सेवा संस्कार की ओर से सतना में पिछले साल आयोजित नेत्र परीक्षण महाशिविर के लाभार्थियों में से 2000 से ज्यादा लोगों को चश्मों का वितरण किया गया और 100 से ज्यादा मरीज की आंखों का मुफ्त ऑपरेशन किया गया है।

डॉ. स्वप्ना ने  क्लीनिक ऑन व्हील की परिकल्पना को जमीन पर उतारा है, जो चलता फिरता अस्पताल है। क्लीनिक ऑन व्हील में चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ भी मौजूद रहते हैं। डॉ. वर्मा ने हील रूरल इंडिया मिशन की स्थापना भी की है इसका मकसद दूरस्थ ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में घर-घर सुविधा पहुंचाना है।

सन्दर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व