बुरहानपुर का ‘दीदी कैफे’: ₹40 हजार से शुरू, अब लाखों की कमाई

blog-img

बुरहानपुर का ‘दीदी कैफे’: ₹40 हजार से शुरू, अब लाखों की कमाई

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के निंबोल गांव की पांच महिलाओं ने यह साबित कर दिया है कि अगर हौसला मजबूत हो तो छोटी शुरुआत भी बड़ी सफलता में बदल सकती है। इन महिलाओं ने सिर्फ ₹40,000 से ‘दीदी कैफे’ की शुरुआत की और आज यही कैफे उन्हें हर साल 5 से 6 लाख रुपये की कमाई दे रहा है।

स्वयं सहायता समूह से मिली प्रेरणा

यह पहल स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद शुरू हुई। पहले ये महिलाएं केवल घर के काम तक सीमित थीं, लेकिन प्रशिक्षण मिलने के बाद उन्होंने खुद का व्यवसाय शुरू करने का फैसला किया। खुशबू तिवारी ने चार अन्य महिलाओं को साथ जोड़ा और सभी ने मिलकर पूंजी इकट्ठा की। सभी महिलाओं ने थोड़े-थोड़े पैसे जमा किए और कुल ₹40,000 की राशि से ‘दीदी कैफे’ की नींव रखी। पिछले पांच वर्षों से ये महिलाएं मिलकर कैफे का संचालन कर रही हैं, जहां स्वादिष्ट और शुद्ध शाकाहारी भोजन तैयार किया जाता है।

 

ये भी पढ़िए ....

खंडवा की महिलाओं ने सहजन से खड़ा किया लाखों का कारोबार

 

शुरुआत में नहीं थे ग्राहक 

शुरुआती समय काफी चुनौतीपूर्ण रहा। कई दिनों तक एक भी ग्राहक नहीं आता था, लेकिन महिलाओं ने हार नहीं मानी। लगातार मेहनत और धैर्य के चलते धीरे-धीरे लोगों को उनके खाने का स्वाद पसंद आने लगा। समय के साथ दीदी कैफ  इलाके में लोकप्रिय हो गया। अब यहां रोजाना अच्छी संख्या में ग्राहक पहुंचते हैं और महिलाओं की मेहनत रंग ला रही है। अब इन महिलाओं को सरकारी कार्यक्रमों और आयोजनों में भी खाना बनाने के ऑर्डर मिलने लगे हैं। इसके अलावा त्योहारों के दौरान ये महिलाएं मिठाइयां भी तैयार करती हैं, जिससे उनकी आय में और वृद्धि होती है।

दूसरी महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा

निंबोल गांव की इन महिलाओं की सफलता अब आसपास के क्षेत्रों में भी चर्चा का विषय बन चुकी है। कई महिलाएं इनसे प्रेरणा लेकर अपना छोटा व्यवसाय शुरू करने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं।

सन्दर्भ स्रोत : न्यूज 18 डॉट कॉम

सम्पादन : मीडियाटिक डेस्क 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



खंडवा की महिलाओं ने सहजन  से खड़ा किया लाखों का कारोबार
न्यूज़

खंडवा की महिलाओं ने सहजन  से खड़ा किया लाखों का कारोबार

खंडवा के खेड़ी गांव की महिलाओं ने सहजन से जुड़े उत्पाद बनाकर बदली गांव की तस्वीर, रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल क...

इंदौर : हर चौथा स्टार्टअप महिलाओं के हाथ में,
न्यूज़

इंदौर : हर चौथा स्टार्टअप महिलाओं के हाथ में, , वैश्विक मंचों तक पहुंची इंदौर की पहचान

1400 स्टार्टअप में 300 से अधिक का संचालन कर रहीं महिलाएं, फीफा वर्ल्ड कप में भी सर्विस दे रहीं 

सोनल सिंह : वेब सीरीज 'विमल खन्ना' में मिला अहम रोल
न्यूज़

सोनल सिंह : वेब सीरीज 'विमल खन्ना' में मिला अहम रोल

गुमशुदा लड़की ‘शालिनी’ के किरदार में जीता दर्शकों का दिल, पूरी कहानी उसकी तलाश के इर्द-गिर्द बुनी गई

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 :  माही लामा का भारतीय
न्यूज़

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 : माही लामा का भारतीय , टीम में चयन, करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

मध्यप्रदेश की उभरती हुई मुक्केबाज माही लामा ने भारतीय टीम में जगह बनाकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। अब उनकी नजर चीन मे...

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया
न्यूज़

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया

बड़वानी से वैश्विक मंच तक पहुंचीं अर्चना माहेश्वरी ने तकनीक और व्यवसाय के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाते हुए कई द...

​​​​​​​श्रीलंका दौरा :  महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल अनादि तागड़े
न्यूज़

​​​​​​​श्रीलंका दौरा : महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल अनादि तागड़े

महज 9 साल की उम्र में अपनी गेंदबाजी से पहचान बनाने वाली अनादि अब भारतीय महिला अंडर 19 टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर देश का...