रतलाम की दीपांशी छत्तीसगढ़ में बनेगी जज

blog-img

रतलाम की दीपांशी छत्तीसगढ़ में बनेगी जज

मध्यप्रदेश के  रतलाम की बेटी दीपांशी जैन ने कड़ी मेहनत और अनुशासन के दम पर बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सिविल जज (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा 2024 में पहले ही प्रयास में 12वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। 

12वीं के बाद तय किया लक्ष्य 

दीपांशी ने बताया कि उन्होंने कक्षा 12वीं के बाद ही न्यायिक सेवा में जाने का लक्ष्य तय कर लिया था। परिवार और शिक्षकों के मार्गदर्शन में उन्होंने अपनी पढ़ाई की दिशा स्पष्ट रखी। इसी उद्देश्य से उन्होंने इंदौर इंस्टीट्यूट ऑफ़ लॉ में प्रवेश लिया, जहां ग्रेजुएशन के साथ ही सिविल जज परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। उनकी मेहनत रंग लाई और पहले ही प्रयास में चयन की सूचना मिली। 

पिता से मिली प्रेरणा

दीपांशी ने बताया कि उनके पिता दीपक जैन लॉ ग्रेजुएट हैं। उनसे प्रेरित होकर उन्होंने न्यायाधीश बनने का सपना देखा। इस पूरे सफर में दादा-दादी, माता-पिता और छोटी बहन का भरपूर सहयोग और प्रोत्साहन मिला। 

रोजाना 14 घंटे की पढ़ाई

दीपांशी ने अपनी सफलता का श्रेय निरंतर अभ्यास और अनुशासन को दिया। उन्होंने परीक्षा की तैयारी के दौरान प्रतिदिन लगभग 14 घंटे पढ़ाई की। उनका मानना है कि सिर्फ परीक्षा के नजदीक आने पर पढ़ाई करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि बीच के समय का सदुपयोग और सभी विषयों पर मजबूत पकड़ जरूरी है।

दीपांशी का कहना है कि न्यायाधीश के रूप में उनका उद्देश्य रहेगा कि हर पक्ष को विवेकपूर्ण ढंग से सुनवाई का अवसर मिले और मामलों का शीघ्र निपटारा हो। वह न्याय व्यवस्था में पारदर्शिता और संवेदनशीलता को प्राथमिकता देंगी।

सन्दर्भ स्रोत /छाया : ईटीवी भारत 

सम्पादन : मीडियाटिक डेस्क 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



खंडवा की महिलाओं ने सहजन  से खड़ा किया लाखों का कारोबार
न्यूज़

खंडवा की महिलाओं ने सहजन  से खड़ा किया लाखों का कारोबार

खंडवा के खेड़ी गांव की महिलाओं ने सहजन से जुड़े उत्पाद बनाकर बदली गांव की तस्वीर, रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल क...

इंदौर : हर चौथा स्टार्टअप महिलाओं के हाथ में,
न्यूज़

इंदौर : हर चौथा स्टार्टअप महिलाओं के हाथ में, , वैश्विक मंचों तक पहुंची इंदौर की पहचान

1400 स्टार्टअप में 300 से अधिक का संचालन कर रहीं महिलाएं, फीफा वर्ल्ड कप में भी सर्विस दे रहीं 

सोनल सिंह : वेब सीरीज 'विमल खन्ना' में मिला अहम रोल
न्यूज़

सोनल सिंह : वेब सीरीज 'विमल खन्ना' में मिला अहम रोल

गुमशुदा लड़की ‘शालिनी’ के किरदार में जीता दर्शकों का दिल, पूरी कहानी उसकी तलाश के इर्द-गिर्द बुनी गई

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 :  माही लामा का भारतीय
न्यूज़

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 : माही लामा का भारतीय , टीम में चयन, करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

मध्यप्रदेश की उभरती हुई मुक्केबाज माही लामा ने भारतीय टीम में जगह बनाकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। अब उनकी नजर चीन मे...

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया
न्यूज़

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया

बड़वानी से वैश्विक मंच तक पहुंचीं अर्चना माहेश्वरी ने तकनीक और व्यवसाय के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाते हुए कई द...

​​​​​​​श्रीलंका दौरा :  महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल अनादि तागड़े
न्यूज़

​​​​​​​श्रीलंका दौरा : महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल अनादि तागड़े

महज 9 साल की उम्र में अपनी गेंदबाजी से पहचान बनाने वाली अनादि अब भारतीय महिला अंडर 19 टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर देश का...