उड़ीसा हाईकोर्ट : संविदा कर्मचारी मातृत्व अवकाश की हकदार

blog-img

उड़ीसा हाईकोर्ट : संविदा कर्मचारी मातृत्व अवकाश की हकदार

उड़ीसा हाईकोर्ट। संविदा कर्मचारी मातृत्व अवकाश की हकदार उड़ीसा हाईकोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा है कि अनुबंध पर काम करने वालीं महिलाओं को मातृत्व अवकाश से वंचित नहीं किया जा सकता है। इससे पहले राज्य सरकार ने महिला के आवेदन को ठुकरा दिया था।

उड़ीसा हाईकोर्ट ने हाल ही में महिलाओं को मिलने वाली मैटरनिटी लीव को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने कहा है कि अनुबंध पर काम करने वाली महिला कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश और उससे संबंधित लाभों से वंचित नहीं किया जा सकता है। कोर्ट ने कहा है कि महज रोजगार की प्रकृति के आधार पर ऐसे लाभ देने से इनकार करना नारीत्व के प्रति अच्छी भावना नहीं पेश करता है। 

कोर्ट में अनिंदिता मिश्रा नाम की एक महिला से जुड़े मामले को लेकर सुनवाई चल रही थी। महिला ने मई 2014 में राज्य सरकार के साथ अनुबंध पर काम करना शुरू किया गया था। अगस्त 2016 में महिला ने एक बच्ची को जन्म देने के बाद छह महीने के मातृत्व अवकाश के लिए आवेदन किया। हालांकि सभी जरूरी दस्तावेज जमा करने बावजूद राज्य सरकार ने उसके अनुरोध को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि मातृत्व लाभ संविदा कर्मचारियों पर लागू नहीं होता।

हाईकोर्ट में जस्टिस दीक्षित कृष्ण श्रीपाद और जस्टिस मृगांका शेखर साहू की पीठ ने राज्य सरकार को फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा, "गरीब और कम शिक्षित महिलाएं अपने घर से बाहर निकलती हैं और नौकरी की तलाश करती हैं, चाहे वह सरकारी हो, निजी हो, कॉन्ट्रैक्चुअल हो या कोई और। सरकार सभी को स्थायी नौकरी तो दे नहीं सकती। अगर ऐसा हो पाता तो सबसे अच्छा होता।" 

कोर्ट ने आगे भारतीय संस्कृति में महिलाओं के सम्मान का जिक्र कोर्ट ने एकलपीठ के फैसले को बरकरार रखते हुए कहा, "चाहे नियुक्ति की प्रकृति कुछ भी हो, सरकार महिलाओं को मातृत्व अवकाश देने से मना नहीं कर सकती।" पीठ ने कहा, "मातृत्व अवकाश इस विचार पर आधारित है कि स्तनपान कराने वाली मां और स्तनपान करने वाले बच्चे को अलग नहीं किया जा सकता है। स्तनपान कराने वाली मां को अपने बच्चे को स्तनपान कराने का मौलिक अधिकार है।"

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विवाहित बेटियों को अनुकंपा नियुक्ति से बाहर नहीं रखा जा सकता। न्यायालय ने इसे समानता और संवैधानि...

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि पति-पत्नी द्वारा एक-दूसरे पर क्रूरता के आरोप लगाने की स्थिति को आपसी सहमति से तलाक नहीं माना ज...

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख , गुजारा भत्ता के बाद भी केस लड़ना उत्पीड़न

कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से
अदालती फैसले

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से , बड़ा झटका, महिला और बेटे को देना होगा भरण-पोषण

डीएनए टेस्ट से इन्कार करने वाले शिक्षक को हाई कोर्ट ने महिला और बच्चे को भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता , बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के आपसी समझौते से बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार खत्म नहीं हो सकते। अदालत ने गुजारा भत्...