ओडिशा हाईकोर्ट : पोते के पालन-पोषण के लिए

blog-img

ओडिशा हाईकोर्ट : पोते के पालन-पोषण के लिए
दादा-दादी का स्नेह जरूरी

ओडिशा हाईकोर्ट ने एक फैसला सुनाते हुए दो साल के बच्चे के पिता और दादा-दादी को उससे मिलने का अधिकार दे दिया है। कोर्ट ने कटक फैमिली कोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें पिता की मुलाकात की याचिका खारिज कर दी गई थी। जस्टिस संजय कुमार मिश्रा की बेंच ने कहा कि बच्चे के अच्छे विकास के लिए दादा-दादी और पोते-पोती के बीच प्यार और अपनापन जरूरी है। 

पत्नी ने पति और ससुर पर केस दर्ज कराया 

मामले के मुताबिक, याचिकाकर्ता-पति और पत्नी की शादी अप्रैल 2021 में हुई थी। दिसंबर 2023 में दोनों को एक बेटा हुआ। लेकिन जनवरी 2024 में पत्नी तीन हफ्ते के बच्चे के साथ मायके चली गई और पति व ससुर पर IPC की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 354 (छेड़छाड़), 498A (क्रूरता) और दहेज निषेध अधिनियम की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पिता ने बेटे से मिलने के लिए CPC की धारा 151 के तहत फैमिली कोर्ट में याचिका दायर की थी। लेकिन फैमिली कोर्ट ने यह कहते हुए याचिका खारिज कर दी कि बार-बार मुलाकात से मां और बच्चे को नुकसान हो सकता है। 

बच्चों के विकास के लिए दादा-दादी का प्यार जरूरी- हाईकोर्ट 

हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट के फैसले को गलत बताया और कहा कि वह सिर्फ अंदाजे पर दिया गया था। जस्टिस मिश्रा ने कहा - एक पिता जो अपने बच्चे से मिलने को तरस रहा है, उसे खतरा नहीं माना जा सकता। ​​​​कोर्ट ने कहा कि चाहे बच्चा मां के पास रह रहा हो, लेकिन पिता और दादा-दादी को भी उससे मिलने का मौका मिलना चाहिए। अदालत ने कहा- दादा-दादी का प्यार और साथ बच्चे के अच्छे विकास में मदद करता है। 

कोर्ट ने तय किए मुलाकात के नियम 

हाईकोर्ट ने पिता और दादा-दादी के मुलाकात अधिकार को बहाल करते हुए कहा कि यह व्यवस्था तब तक जारी रहेगी जब तक बच्चा पांच साल का नहीं हो जाता। यह फैसला न सिर्फ पिता के अधिकारों को मान्यता देता है, बल्कि भारतीय पारिवारिक ढांचे में दादा-दादी की भूमिका को भी मजबूती से सामने रखता है।

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विवाहित बेटियों को अनुकंपा नियुक्ति से बाहर नहीं रखा जा सकता। न्यायालय ने इसे समानता और संवैधानि...

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि पति-पत्नी द्वारा एक-दूसरे पर क्रूरता के आरोप लगाने की स्थिति को आपसी सहमति से तलाक नहीं माना ज...

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख , गुजारा भत्ता के बाद भी केस लड़ना उत्पीड़न

कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से
अदालती फैसले

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से , बड़ा झटका, महिला और बेटे को देना होगा भरण-पोषण

डीएनए टेस्ट से इन्कार करने वाले शिक्षक को हाई कोर्ट ने महिला और बच्चे को भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता , बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के आपसी समझौते से बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार खत्म नहीं हो सकते। अदालत ने गुजारा भत्...