बॉम्बे हाईकोर्ट : विधवा को ससुराल में रहने का

blog-img

बॉम्बे हाईकोर्ट : विधवा को ससुराल में रहने का
अधिकार, वंचित करना घरेलू हिंसा के बराबर

बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने एक अहम फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने कहा कि किसी विधवा को उसके ससुराल में रहने के अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता। ऐसा न करना घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम के तहत घरेलू हिंसा के समान है। न्यायमूर्ति उर्मिला जोशी फाल्के ने यह फैसला किया है।

नागपुर के रहने वाले एक शख्स ने निचली अदालत के फैसले के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका की थी। निचली अदालत ने उसके भाई की विधवा को ससुराल में रहने का अधिकार दिया था। इसी आदेश के खिलाफ शख्स हाई कोर्ट पहुंचा था। 

शादी के कुछ ही दिन बाद पति का हुआ निधन 

दरअसल नागपुर की रहने वाली महिला की शादी एक शख्स की हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद उसका निधन हो गया। उनके कोई बच्चा नहीं था। ससुराल वालों ने उसे ससुराल से निकाल दिया। वह इसके खिलाफ कोर्ट गई और निचली अदालत ने उसके पक्ष में फैसला दिया। विधवा को ससुराल में रहने का अधिकार मिलने के बाद उसके जेठ ने बॉम्बे हाई कोर्ट में अपील की। उसने मांग की थी कि उस आदेश को खारिज कर दिया जाए जिसमें उसके छोटे भाई की विधवा को पारिवारिक घर में रहने की अनुमति दी गई थी। 

जस्टिस ने क्या कहा

न्यायाधीश ने इस बात पर ज़ोर दिया कि अधिनियम की धारा 17, साझा घर में रहने वाली प्रत्येक महिला को, चाहे वह वहां लगातार रही हो या नहीं, निवास का वैधानिक अधिकार प्रदान करती है। न्यायाधीश ने कहा कि विधवा को संपत्ति तक पहुंच से वंचित करना घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत आर्थिक शोषण के समान है।

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विवाहित बेटियों को अनुकंपा नियुक्ति से बाहर नहीं रखा जा सकता। न्यायालय ने इसे समानता और संवैधानि...

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि पति-पत्नी द्वारा एक-दूसरे पर क्रूरता के आरोप लगाने की स्थिति को आपसी सहमति से तलाक नहीं माना ज...

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख , गुजारा भत्ता के बाद भी केस लड़ना उत्पीड़न

कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से
अदालती फैसले

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से , बड़ा झटका, महिला और बेटे को देना होगा भरण-पोषण

डीएनए टेस्ट से इन्कार करने वाले शिक्षक को हाई कोर्ट ने महिला और बच्चे को भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता , बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के आपसी समझौते से बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार खत्म नहीं हो सकते। अदालत ने गुजारा भत्...