मप्र हाईकोर्ट : महिला को जानने से बलात्कार का लाइसेंस नहीं मिल जाता

blog-img

मप्र हाईकोर्ट : महिला को जानने से बलात्कार का लाइसेंस नहीं मिल जाता

मप्र  हाईकोर्ट की एकल पीठ ने बलात्कार, एट्रोसिटीज एक्ट व मारपीट की एफआईआर निरस्त करने से इनकार करते हुए नजीर पेश करने वाला आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि एफआईआर दर्ज करने में हुई देर का रूढ़ीवादी तर्क अब समाप्त हो गया है। इसलिए सिर्फ देरी की वजह से एफआईआर निरस्त नहीं की जा सकती। न ही किसी पुरुष को महिला को जानने से उसके साथ बलात्कार करने का लाइसेंस मिल जाता है।

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने तर्क दिया कि एफआईआर दो महीने देर से की गई। महिला याचिकाकर्ता को पहले से ही जानती थी। सहमति के संबंध है। शासन की ओर से याचिका का विरोध करते हुए कहा कि बयानों से अपराध की पुष्टि होती है और एफआईआर को निरस्त नहीं किया जा सकता है। बदनामी के डर से महिला ने घटना किसी को नहीं बताई। कुछ समय बाद पति घटना के बारे में बताया गया। इसके बाद थाने पहुंचे। कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता उसे तीन साल से जानता था। उसके पहचान के दावे पर कोर्ट ने कहा, इससे पुरुष को बलात्कार का लाइसेंस नहीं मिल जाता। कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी।

क्या है मामला

दरअसल मुरैना के रामपुर थाने में रघुराज गुर्जर के खिलाफ मारपीट, एट्रोसिटीज एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज हुआ। 8 जुलाई 2024 को वह शौच के लिए जा रही थी। रास्ते में रघुराज गुर्जर मिला और हाथ पकड़कर अपने साथ ले गया। उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। पीडि़ता रघुराज को तीन साल से जानती थी। बलात्कार के बाद उसे धमकाया कि घटना किसी को बताई तो जान से मार देगा। महिला उसकी धमकी से डर गई। 9 सितंबर 2024 को एफआईआर दर्ज कराई गई।

नजीर बनेगा यह आदेश, कानून के जर्नल में छपेगा

याद रखना चाहिए कि कानून में एफआईआर दर्ज करने का समय निश्चित नहीं है। इसलिए देरी से दर्ज की गई एफआईआर अवैध नहीं है। बेशक एफआईआर तुरंत दर्ज करना एक आदर्श स्थिति होती है। पहला तत्काल एफआईआर से बिना चूक के तुरंत जांच शुरू हो जाएगी। दूसरा झूठे गवाह गढ़ने का मौका नहीं मिलेगा। हाईकोर्ट ने इस आदेश को अप्रूव फॉर रिपोर्टिंग किया है। इस आदेश को कानून के जर्नल में प्रकाशित किया जाएगा, जो इस तरह के मामलों में नजीर बनेगा।

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



दिल्ली हाईकोर्ट :  पत्नी से परिवार की
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट :  पत्नी से परिवार की , देखभाल करने को कहना अपराध नहीं

यह मामला उस शिकायत से जुड़ा था जिसमें पत्नी ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ धारा 498A IPC, धारा 406 IPC और घरेलू हिंसा अ...

इलाहाबाद हाईकोर्ट : पत्नी के पास अलग रहने
अदालती फैसले

इलाहाबाद हाईकोर्ट : पत्नी के पास अलग रहने , के पर्याप्त कारण, तो गुजारा-भत्ता की हकदार

कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद पाया कि पति और पत्नी के बीच लंबे समय से मुकदमेबाजी चल रही है, जिसमें दहेज उत्पीड़न...

मप्र हाईकोर्ट : 13 साल का रिश्ता है, इसलिए रेप असंभव
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : 13 साल का रिश्ता है, इसलिए रेप असंभव

हाईकोर्ट ने 'आपसी सहमति' बताकर रद्द की लेफ्टिनेंट कर्नल पर हुई FIR

कलकत्ता हाईकोर्ट : पति की नौकरी खतरे में डालना भी क्रूरता
अदालती फैसले

कलकत्ता हाईकोर्ट : पति की नौकरी खतरे में डालना भी क्रूरता

सीआईएसएफ जवान मामले में कोर्ट ने पत्नी के दावे विरोधाभासी पाए

मुस्लिम महिलाओं को समान अधिकार की अर्जी
अदालती फैसले

मुस्लिम महिलाओं को समान अधिकार की अर्जी , पर सुप्रीम कोर्ट  : बराबरी का एक रास्ता UCC भी

CJI ने चिंता जताते हुए कहा कि सुधार की जल्दबाज़ी में कहीं ऐसा न हो कि हम मुस्लिम महिलाओं को मौजूदा अधिकारों से भी वंचित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट  : आदिवासी भी हिंदू मैरिज एक्ट के दायरे में
अदालती फैसले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट  : आदिवासी भी हिंदू मैरिज एक्ट के दायरे में

हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट के एक फैसले को रद्द कर दिया और एक आदिवासी समुदाय के व्यक्ति के साथ अनुसूचित जाति की महिला के तल...