पर्वतारोही ज्योति रात्रे ने रचा इतिहास

blog-img

पर्वतारोही ज्योति रात्रे ने रचा इतिहास
माउंट विंसन हाईकैंप पर फहराया तिरंगा

छाया : स्व संप्रेषित

भोपाल की 55 वर्षीय पर्वतारोही ज्योति रात्रे ने अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट विंसन (4,892 मीटर) के हाई कैंप (3,780 मीटर) तक पहुंचकर एक बड़ा मुकाम हासिल किया। अत्यधिक ठंड (-52 डिग्री सेल्सियस) में विपरीत परिस्थितियों में सुरक्षा संबंधी कड़े नियमों के कारण उन्हें अंतिम चढ़ाई से पहले वापस लौटना पड़ा, लेकिन उनका यह प्रयास साहस और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। ज्योति 14 दिसंबर को मुंबई से अंटार्कटिका के लिए रवाना हुई थीं। ज्योति ने कड़ी ठंड और तेज बर्फीली हवाओं के बीच इस कठिन चढ़ाई का सामना किया।

दुर्गम रास्ते और कठिन चुनौतियां

ज्योति रात्रे का हाई कैंप तक का ये सफर शारीरिक और मानसिक दोनों स्तरों पर बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। क्योंकि बेस कैंप से लो कैंप तक 10 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए। 25 किलो वजनी स्लेज खींचना थी एवं 15 किलो वजनी बैग पीठ पर ले कर जाना था। इसके पश्चात लो कैंप से हाई कैंप तक का सफर और भी कठिन रहा। सभी को कट-ऑफ टाइम के भीतर रस्सियों के सहारे चढ़ाई करनी थी। लगभग 50 से 60 डिग्री की ढलान पर, उन्होंने 1,200 मीटर का एलिवेशन पार किया, जहां तेज ठंडी हवाएं और -40 डिग्री सेल्सियस का तापमान चुनौतीपूर्ण साबित हुआ।

ये भी पढ़िए...

मेघा परमार

गौरी अरजरिया : लोगों से मिले तानों को सफलता में बदलने वाली पर्वतारोही

 

सात शिखरों में से पांच पर कर चुकी है विजय प्राप्त

ज्योति रात्रे पहले ही सात शिखरों में से पांच शिखरों पर विजय प्राप्त कर चुकी हैं। इनमें माउंट एवरेस्ट (एशिया), माउंट एल्ब्रुस (यूरोप), माउंट किलिमंजारो (अफ्रीका), माउंट अकोंकागुआ (दक्षिण अमेरिका) तथा माउंट कोसिउज्को (ऑस्ट्रेलिया) शामिल हैं।

सन्दर्भ स्रोत : ज्योति रात्रे

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी
न्यूज़

संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी

करंट ने जब छीन ली हाथों की जान, पांव ने पकड़ी कलम और दी पहचान, https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/rajgarh-san...

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा
न्यूज़

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा , देने साप्ताहिक साइकिलिंग की पहल

महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से शुरू हुआ ग्रुप

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत
न्यूज़

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत

भोपाल के लगभग 100 स्थानों पर लीफ कम्पोस्टिंग यूनिट लगाने का है लक्ष्य. गोल्डन कम्पोस्ट से फिर से हरी-भरी होगी धरती

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट
न्यूज़

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट

घर के कचरे से बनेगी गैस, LPG पर निर्भरता घटाएगा IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच
व्यूज़

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच

 आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं मानी हार, 12 लाख के कर्ज से खड़ी की टीम, 3. इंडियन वीमेंस लीग में मप्र को दिलाया तीसरा स्थान