सुप्रीम कोर्ट :  24 घंटे में पत्नी को लौटाओ उसका सामान

blog-img

सुप्रीम कोर्ट :  24 घंटे में पत्नी को लौटाओ उसका सामान

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एक व्यक्ति को निर्देश दिया है कि वह अपनी अलग रह रही पत्नी की सभी वस्तुएं 24 घंटे के भीतर उसे सौंप दे। अदालत ने टिप्पणी की कि यह बेहद आपत्तिजनक है कि उस व्यक्ति ने 2022 से अपनी पत्नी को उसके कपड़े और अन्य सामान लेने की अनुमति नहीं दी।

क्या था मामला

जस्टिस जे. बी. पारदीवाला और जस्टिस के. वी. विश्वनाथन की पीठ ने यह टिप्पणी पति द्वारा दायर एक आवेदन पर सुनवाई के दौरान की। मामले में पक्षकार पति ने अदालत से अनुरोध किया था कि उसके नाबालिग बेटे को दिवाली के दिन घर आने की अनुमति दी जाए ताकि परिवार एक साथ पूजा कर सके।

सुप्रीम कोर्ट ने की टिप्पणी

इस अनुरोध का महिला ने कड़ा विरोध किया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पिता और मां अपने बेटे को पास के मंदिर में पूजा के लिए ले जा सकते हैं, और अगर दादा-दादी चाहें तो वे भी हो सकते हैं। साथ शामिल बेंच ने कहा कि शादियां असफल हो सकती है, लेकिन इसका यह अर्थ नहीं है कि पक्ष इतने नीचे गिर जाएं कि पति अपनी पत्नी को उसके कपड़े तक लेने की अनुमति न दे। यह अलग बात है कि वे साथ नहीं रह सकते, लेकिन कम से कम हम यह अपेक्षा करते हैं कि पत्नी की वस्तुएं उसे लौटा दी जाएं। अदालत ने कहा कि यह अत्यंत खेदजनक है कि 2022 से अब तक पति ने पत्नी को उसके कपड़े और अन्य सामान लेने नहीं दिया। यह दंपती 2016 में विवाह बंधन में बंधा था। जब उनके संबंधों में तनाव उत्पन्न हुआ तो महिला 2022 में बेटे के साथ घर छोड़कर चली गई। तब से वह अलग रह रही है। पति एक बीमा कंपनी में कार्यरत है, जबकि पत्नी एक बैंक में काम करती है।

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विवाहित बेटियों को अनुकंपा नियुक्ति से बाहर नहीं रखा जा सकता। न्यायालय ने इसे समानता और संवैधानि...

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि पति-पत्नी द्वारा एक-दूसरे पर क्रूरता के आरोप लगाने की स्थिति को आपसी सहमति से तलाक नहीं माना ज...

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख , गुजारा भत्ता के बाद भी केस लड़ना उत्पीड़न

कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से
अदालती फैसले

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से , बड़ा झटका, महिला और बेटे को देना होगा भरण-पोषण

डीएनए टेस्ट से इन्कार करने वाले शिक्षक को हाई कोर्ट ने महिला और बच्चे को भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता , बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के आपसी समझौते से बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार खत्म नहीं हो सकते। अदालत ने गुजारा भत्...