शराब पीकर उत्पात मचाने पर पत्नियां

blog-img

शराब पीकर उत्पात मचाने पर पत्नियां
सीटी बजाकर उतार देती हैं नशा

छाया : दैनिक यशोन्नति

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी में एक सीटी शराब बेचने और शराब पीने वालों का नशा उतार रही है। सिवनी के छपारा ब्लॉक के अंजनिया और बिहिरिया गांव को नशा मुक्त करने की महिलाओं ने ठान ली है। दरअसल जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ और सिवनी के प्रेमनगर के रहने वाले डॉ. पारस पटेरिया ने महिलाओं ऐसा करने के लिए प्रेरित किया और अब हर तरफ से नशे के खिलाफ सीटी की आवाज सुनाई देने लगी है। जैसे ही कोई शराब पीकर उत्पात मचाता है, महिलाएं सीटी बजाती हैं।

सीटी बजाओ... नशा भगाओ अभियान

नशा मुक्ति को लेकर सरकार के अभियान और नशे में होने वाले अपराध और हादसे की जानकारी देने के बावजूद लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं। तमाम कोशिश के बाद भी लोग नशा नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में नशा मुक्ति को युवा डॉक्टर पारस पटेरिया ने गजब का अभियान चलाया है। गणेश चतुर्थी से शुरू हुए इस अभियान में डॉ. पारस गांव-गांव जाकर महिलाओं और लोगों को सीटी देकर नशा मुक्ति को लेकर सुझाव दे रहे हैं। नशा मुक्ति के लिए छेड़े गए इस अभियान डॉ. पटेरिया गांव में पहुंचकर महिलाओं से चर्चा करते हैं। साथ ही शराब के सेवन से होने वाले नुकसान और परिवार से जुड़ी परेशानियों के बारे में बता रहे हैं। उन्होंने ही गांव में महिलाओं और युवाओं को सीटी बांटी है। इस अभियान को ग्रामीणों का समर्थन मिल रहा है।

अपने इस अनूठे प्रयास को लेकर डॉ. पटेरिया कहते हैं कि शराब पीने वाले लोगों से महिलाओं को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। महिलाएं खुलकर विरोध भी नहीं कर पाती हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए विरोध जताने और नशा मुक्ति को लेकर सीटी बजाओ, नशा भगाओ अभियान चलाया है। गाँव में शराबी को देखते ही बिना सामने आये महिलाएँ सीटियाँ बजाना प्रारंभ कर देती हैं, जिससे शराबी शर्मिंदा होकर या तो गाँव से दूर भाग जाता है या फिर चुपचाप घर में दुबक जाता है। महिलाओं को यह तरीका बहुत पसंद आ रहा है। लोग इस मुहिम की सराहना भी कर रहे हैं।

महिलाओं ने किया था प्रदर्शन

बता दें कि अंजनिया गांव में महिलाओं ने नशा मुक्ति के लिए मुहिम छेड़ रखी है। महिलाओं ने गांव में अवैध शराब निर्माण और बेचे जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। साथ ही छपरा थाने में थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा था। महिलाओं ने पुलिस प्रशासन से गांव में बनने अवैध शराब पर रोक लगाए जाने की मांग की थी।

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न समाचार पत्र

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व