भेड़िए से भिड़ने वाली महिलाओं को मिलेगी आर्थिक मदद

blog-img

भेड़िए से भिड़ने वाली महिलाओं को मिलेगी आर्थिक मदद

छाया : अमर उजाला 

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में दो महिलाओं की बहादुरी की इन दिनों जमकर चर्चा हो रही है। खेत में काम कर रही दोनों महिलाओं पर भेड़िए ने हमला कर दिया, लेकिन दोनों डरी नहीं और घायल होने के बावजूद आधे घंटे तक उससे मुकाबला रहीं। हमले में गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं को बाद में जिला अस्पताल छिंदवाड़ा में भर्ती कराया गया।

महिलाओं के इस संघर्ष और साहस की जानकारी जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मिली तो उन्होंने भुजलो बाई से फोन पर बात की। मुख्यमंत्री ने उनके साहस की सराहना की एवं प्रोत्साहन स्वरूप एक लाख रूपये स्वीकृत किए। सीएम ने उचित इलाज के लिए कलेक्टर छिंदवाड़ा को निर्देशित भी किया।

बता दें कि पिछले दिनों फसल की रखवाली के दौरान छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा रेंज के अंतर्गत खकराचैरई गांव के पास खेत में दो महिलाएं भुजलो बाई (65) व दुर्गाबाई (55) सो रही थीं। तभी भुजलों पर भेड़िए ने हमला किया और उनके एक हाथ का अंगूठा चबा लिया था। भुजलो बाई के चिल्लाने की आवाज आई तो दुर्गा बाई बचाने पहुंची। तभी भेड़िए ने उन पर भी हमला बोल दिया जिससे उनके हाथ, सिर में चोटें आई। आधे घंटे तक महिलाओं व भेड़िए के बीच संघर्ष चलता रहा। इसके बाद भुजलो ने पास रखे फावड़े से प्रहार किया, यह प्रहार इतना घातक था कि उसमें भेड़िए की जान चली गई।

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी
न्यूज़

संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी

करंट ने जब छीन ली हाथों की जान, पांव ने पकड़ी कलम और दी पहचान, https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/rajgarh-san...

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा
न्यूज़

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा , देने साप्ताहिक साइकिलिंग की पहल

महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से शुरू हुआ ग्रुप

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत
न्यूज़

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत

भोपाल के लगभग 100 स्थानों पर लीफ कम्पोस्टिंग यूनिट लगाने का है लक्ष्य. गोल्डन कम्पोस्ट से फिर से हरी-भरी होगी धरती

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट
न्यूज़

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट

घर के कचरे से बनेगी गैस, LPG पर निर्भरता घटाएगा IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच
व्यूज़

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच

 आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं मानी हार, 12 लाख के कर्ज से खड़ी की टीम, 3. इंडियन वीमेंस लीग में मप्र को दिलाया तीसरा स्थान