ग्वालियर हाइकोर्ट :  पति के रहते पत्नी का संपत्ति में

blog-img

ग्वालियर हाइकोर्ट :  पति के रहते पत्नी का संपत्ति में
हक नहीं, पर घर से नहीं कर सकते बेदखल

ध्यप्रदेश हाईकोर्ट की एकल पीठ ने एक मामले में बड़ा महत्वपूर्ण आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि वैवाहिक घर में रहने का बहुओं का संरक्षित कानूनी अधिकार है, भले ही वे अपने ससुराल की संपत्ति में सहभागी या उत्तराधिकारी न हों। बहुओं को उनके वैवाहिक घर से बेदखल नहीं किया जा सकता है। कोर्ट ने यह आदेश विवाहिताओं द्वारा सुसराल की संपत्ति में हिस्सेदारी के दावे को चुनौती देने वाली सास की ओर से दायर याचिका की सुनवाई में दिया है। 

वैवाहिक घर में रहने का अधिकार 

मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस जीएस अहलुवालिया ने कहा कि हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम के तहत पुत्र और पुत्री ही सहभाजक होते हैं, बहुएं नहीं। लेकिन बहुओं को अपने पति के जीवनकाल में वैवाहिक घर में रहने का अधिकार सुरक्षित हैं। उन्हें वैवाहिक घर में रहने का कानूनी और मौलिक अधिकार प्राप्त है। 

क्या है मामला 

दरअसल, प्रीति शर्मा और पूजा शर्मा ने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ वाद दायर कर दावा किया था कि उन्हें वैवाहिक घर से जबरन निकाले जाने की कोशिश की जा रही है। दोनों बहनों ने यह आरोप लगाया कि सास-ससुर और पति के दबाव में उन्हें घर से निकालने की योजनाएं बनाई जा रही हैं। उन्होंने कोर्ट से निषेधाज्ञा की मांग की और कहा कि वे अपने वैवाहिक घर में रही हैं और उन्हें वहां से हटाना अवैधानिक होगा। 

सास ने लगाई अर्जी 

इसके खिलाफ सास सुमन शर्मा ने अर्जी लगाई थी। उन्होंने तर्क दिया कि बहुएं सहभाजक नहीं हैं, इसलिए उन्हें संपत्ति में कोई अधिकार नहीं है। अर्जी को निचली अदालत ने खारिज कर दिया। इसे चुनौती देते हुए सास ने हाईकोर्ट में सिविल पुनरीक्षण दायर किया। सुमन शर्मा का याचिका का विरोध करते हुए अधिवक्ता ने तर्क दिया कि मकान को बेचना चाहते हैं। इसलिए बहुओं को संपत्ति से बेदखल किया जा रहा है। 

हाईकोर्ट ने आदेश को सही ठहराया 

इसी याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने निचली अदालत द्वारा दिए गए फैसले को सही ठहराया। फैसला सुनाते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि बहुओं के अधिकारों की रक्षा आवश्यक है, उन्हें वैवाहिक घर में शांति से रहने दिया जाना चाहिए। 

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विवाहित बेटियों को अनुकंपा नियुक्ति से बाहर नहीं रखा जा सकता। न्यायालय ने इसे समानता और संवैधानि...

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि पति-पत्नी द्वारा एक-दूसरे पर क्रूरता के आरोप लगाने की स्थिति को आपसी सहमति से तलाक नहीं माना ज...

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख , गुजारा भत्ता के बाद भी केस लड़ना उत्पीड़न

कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से
अदालती फैसले

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से , बड़ा झटका, महिला और बेटे को देना होगा भरण-पोषण

डीएनए टेस्ट से इन्कार करने वाले शिक्षक को हाई कोर्ट ने महिला और बच्चे को भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता , बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के आपसी समझौते से बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार खत्म नहीं हो सकते। अदालत ने गुजारा भत्...