कनिष्का शर्मा वर्ल्ड डेफ ताईक्वान्डो चैम्पियनशिप

blog-img

कनिष्का शर्मा वर्ल्ड डेफ ताईक्वान्डो चैम्पियनशिप
(किर्गिस्तान) के लिए चयनित

छाया : संस्कार दर्शन

भोपाल। ऑल इण्डिया स्पोर्ट्स कांउसिल ऑफ डेफ द्वारा पिछले दिनों कानपुर (उ.प्र.) में आयोजित ताईक्वान्डो चयन ट्रायल में मप्र मार्शल आर्ट (ताइक्वांडो) अकादमी भोपाल की खिलाड़ी कनिष्का शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चयन ट्रॉयल में प्रथम स्थान अर्जित किया। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उनका  चयन वर्ल्ड डेफ ताइक्वांडो चैम्पियनशिप बिशकेक (किर्गिस्तान) के किया गया है।

जनसम्पर्क अधिकारी दुर्गेश रायकवार ने जानकारी देते हुए बताया कि कनिष्का शर्मा  बचपन से सुनने और बोलने में असमर्थ है, लेकिन उन्होंने सामान्य खिलाड़ियों को पछाड़ते हुये राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। कनिष्का ने एस.जी.एफ.आई, राष्ट्रीय खेल में रजत और हॉल ही में राजस्थान में आयोजित दूसरी इण्डिया ताईक्वान्डो जूनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2024 में स्वर्ण पदक हासिल किया है। कनिष्का वर्तमान में म.प्र. मार्शल आर्ट (ताइक्वान्डो) अकादमी भोपाल के मुख्य प्रशिक्षक जगजीत सिंह मांड और प्रशिक्षक अर्जुन सिंह रावत के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं।

संदर्भ स्रोत : उदयपुर किरण

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



डॉ. आस्था धवन को मिला लोकमाता
न्यूज़

डॉ. आस्था धवन को मिला लोकमाता , अहिल्यादेवी होलकर विशिष्ट सम्मान

चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित

पिता बेचते हैं चाय-नाश्ता, अब भारतीय
न्यूज़

पिता बेचते हैं चाय-नाश्ता, अब भारतीय , हॉकी टीम में शामिल नामी गीताश्री

3 साल पहले हॉकी का 'ह' भी नहीं आता था, 12 साल की नामी गीताश्री ने रचा इतिहास,

रीवा की जाह्नवी राजपूत भोपाल बुल्स में शामिल
न्यूज़

रीवा की जाह्नवी राजपूत भोपाल बुल्स में शामिल

पिता को खोने का दर्द भूल बेटी ने किया कमाल

-18 डिग्री तापमान में ज्योति रात्रे ने
न्यूज़

-18 डिग्री तापमान में ज्योति रात्रे ने , फतह की मैक्सिको की सबसे ऊंची चोटी

भोपाल की ज्योति रात्रे ने रचा इतिहास, तीन महाद्वीपों के सर्वोच्च ज्वालामुखियों तक पहुंचने वाली भारत की सबसे उम्रदराज महि...

श्रुति सासन का वर्ल्ड मास्टर्स
न्यूज़

श्रुति सासन का वर्ल्ड मास्टर्स , टेनिस चैंपियनशिप के लिए चयन

जुलाई में इटली के रोम में खेलेंगी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता,  करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, खेल के साथ कला जगत में भी कम...

रायसेन की अंजना यादव ने माउंट
न्यूज़

रायसेन की अंजना यादव ने माउंट , एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा

 ऑपरेशन सिंदूर के वीरों को समर्पित की ऐतिहासिक जीत