जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख हाईकोर्ट: पूर्व पत्नी के

blog-img

जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख हाईकोर्ट: पूर्व पत्नी के
नाम के साथ 'तलाकशुदा' जोड़ना अनुचित

जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख हाईकोर्ट कहना है कि- किसी महिला के नाम के साथ ’तलाकशुदा’ जोड़ना अनुचित, ये मानसिकता को दर्शाता है।  अदालत ने एक विवादास्पद बाल हिरासत विवाद में समीक्षा याचिका को खारिज कर दिया, यही नहीं, कार्यवाही में तलाकशुदा महिलाओं के नाम के साथ ’तलाकशुदा’ शब्द जोड़ने की प्रथा की कड़ी निंदा की है।

जस्टिस विनोद चटर्जी कौल ने एक शख्स और उसकी पूर्व पत्नी के बच्चे के कस्टडी से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए उस शख्स द्वारा दायर समीक्षा याचिका को खारिज कर दिया जिसमें कोर्ट के एक फैसले को पलटने की मांग की गई थी।  इस मामले में कोर्ट ने उस शख्स द्वारा केस के शीर्षक में ’तलाकशुदा’ शब्द के इस्तेमाल की निंदा करते हुए इस प्रथा को ’अनुचित’ करार दिया।

अदालत का कहना है कि- यह देखना बहुत दुखद है कि आज भी एक महिला के साथ कैसा व्यवहार किया जा रहा है?

किसी महिला को ’तलाकशुदा’ कह कर संबोधित किया जाता है, जैसे कि यह उसकी जाति, उपनाम है, ऐसे में तो.... जो पुरुष अपनी पत्नी को तलाक देता है, उसके नाम के साथ- तलाक देने वाला, जोड़ा जाना चाहिए, जो कि एक गलत प्रथा होगी, ऐसी प्रथा को रोका जाना चाहिए, बल्कि ऐसी प्रथा को समाप्त कर दिया जाना चाहिए।

इस संदर्भ में अदालत ने रजिस्ट्रार न्यायिक को निर्देश दिया कि वह मुख्य न्यायाधीश के समक्ष फैसले को प्रस्तुत करें, ताकि एक परिपत्र जारी किया जा सके जिसमें निर्देश दिया गया हो कि किसी भी कानूनी दस्तावेज में महिला के नाम के साथ ’तलाकशुदा’ शब्द शामिल होने पर उसे न तो डायरी में दर्ज किया जाना चाहिए और न ही पंजीकृत किया जाना चाहिए।

अदालत ने याचिका खारिज करने के साथ ही उस शख्स पर 20,000 रुपये का जुर्माना लगाया, जिसे एक महीने में जमा करना होगा और यदि वह ऐसा करने में विफल रहता है, तो इसकी वसूली के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं!

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विवाहित बेटियों को अनुकंपा नियुक्ति से बाहर नहीं रखा जा सकता। न्यायालय ने इसे समानता और संवैधानि...

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि पति-पत्नी द्वारा एक-दूसरे पर क्रूरता के आरोप लगाने की स्थिति को आपसी सहमति से तलाक नहीं माना ज...

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख , गुजारा भत्ता के बाद भी केस लड़ना उत्पीड़न

कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से
अदालती फैसले

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से , बड़ा झटका, महिला और बेटे को देना होगा भरण-पोषण

डीएनए टेस्ट से इन्कार करने वाले शिक्षक को हाई कोर्ट ने महिला और बच्चे को भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता , बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के आपसी समझौते से बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार खत्म नहीं हो सकते। अदालत ने गुजारा भत्...