डॉ. आशना :  सुनने और बोलने में संघर्षरत

blog-img

डॉ. आशना :  सुनने और बोलने में संघर्षरत
लोगों के लिए उम्मीद की किरण

छाया : बॉम्बे हॉस्पिटल इंदौर डॉट कॉम 

इंदौर। शहर की ऑडियोलॉजी और स्पीच पैथोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. आशना जैन पिछले पांच वर्षों से अमेरिका की संस्थाओं के साथ मिलकर उन लोगों के जीवन में उम्मीद जगा रही हैं जिनकी बोलने और सुनने की क्षमता प्रभावित है या जिनके चेहरे किसी दुर्घटना अथवा बीमारी के कारण खराब हो चुके हैं। '

वे हर साल इस तरह के करीब 150 जरूरतमंद मरीजों का ऑपरेशन कराने में मदद कर रही हैं। ऑपरेशन से पहले से लेकर बाद तक उनके रहने खाने की व्यवस्था भी कराती हैं। वे इंदौर और आसपास के शहरों के साथ उन ग्रामीण इलाकों तक जाती हैं जहां डॉक्टरों की कमी है। वहां हर साल 6 से 7 निःशुल्क हियरिंग कैम्प आयोजित कर रही हैं और हर कैम्प में 200 से ज्यादा लोगों को फायदा पहुंचा रही हैं। 

डॉ. आशना का मानना है कि यदि सुनने और बोलने की समस्याओं का उपचार शुरुआती चरण में हो जाए तो उन्हें कंट्रोल किया जा सकता है, लेकिन देर होने पर यह चुनौतीपूर्ण हो जाता है। आज देश में यह समस्या तेजी से बढ़ रही है और इसका एक बड़ा कारण मोबाइल, सोशल मीडिया और लंबे समय तक स्क्रीन टाइम है। 

डब्ल्यूएचओ के अनुसार भारत में करीब 63 मिलियन लोग (6.3%) श्रवण हानि से प्रभावित हैं, जबकि 62% परिवारों में पिछले पांच सालों में किसी न किसी सदस्य को सुनने की समस्या हुई है। छोटे बच्चों में अत्यधिक स्क्रीन टाइम से भाषा विकास धीमा पड़ रहा है, सामाजिक कौशल घट रहे हैं और इसे वर्चुअल ऑटिज्म तक कहा जा रहा है। युवाओं में लगातार तेज आवाज में हेडफोन इस्तेमाल करने से उच्च फ्रीक्वेंसी हियरिंग लॉस के मामले भी बढ़ रहे हैं। इस समस्याओं से बचाने और इसके उपचार के लिए मेरी कोशिश आगे भी जारी रहेगी। 

सन्दर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



पर्यटकों को  विरासत से रूबरू
न्यूज़

पर्यटकों को  विरासत से रूबरू , करा रहीं रेखा और वंदना

36 साल से रेखा चोपड़ा तो 24 साल से टूरिस्ट गाइड हैं वंदना दुबे

गोंडी भाषा में आ रही ‘द लिटिल प्रिंस’ किताब
न्यूज़

गोंडी भाषा में आ रही ‘द लिटिल प्रिंस’ किताब

खास बात यह है कि इस संस्करण के लिए परधान गोंड समाज की महिलाओं ने पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय कहानी से प्रेरित होकर अपनी...

ऐश्वर्या  विश्वकर्मा ने जीता मेडलियन फॉर एक्सीलेंस
न्यूज़

ऐश्वर्या विश्वकर्मा ने जीता मेडलियन फॉर एक्सीलेंस

जबलपुर की ऐश्वर्या  ने स्किल इंडिया रीजनल कॉम्पटीशन में मध्यप्रदेश का किया प्रतिनिधित्व

 रतलाम की बबली ने दिव्यांगता को
न्यूज़

 रतलाम की बबली ने दिव्यांगता को , ताकत बनाकर हासिल किया मुकाम

तीन उंगलियों से रच दिया इतिहास: गंभीर बनीं देश की मशहूर ब्यूटीशियन, rष्ट्रपति पुरस्कार और देश की 100 प्रभावशाली महिलाओं...

सेवा और समर्पण की मिसाल: पन्ना की डॉ. दुर्गा
न्यूज़

सेवा और समर्पण की मिसाल: पन्ना की डॉ. दुर्गा

दुर्गा-ने-बेसहारा-वृद्धों-की-सेवा-करने-और-नशे-की-लत-से-पीड़ित-लोगों-को-नई-राह-व-बेहतर-जीवन-देने-की-जिम्मेदारी-अपने-हाथों...

छतरपुर की 3 महिला सरपंच राष्ट्रीय
न्यूज़

छतरपुर की 3 महिला सरपंच राष्ट्रीय , मंच पर साझा करेंगी सफलता की कहानी

प्रेजेंटेशन देने दिल्ली में आमंत्रित छतरपुर जिले की 15 ग्राम पंचायतों में किये महिला व बालिका हितैषी उल्लेखनीय कार्य.