11th एशियन एज ग्रुप चैंपियनशिप

blog-img

11th एशियन एज ग्रुप चैंपियनशिप
के लिए चुनी गई गोताखोर पलक

छाया : पंकज शर्मा

भारतीय गोताखोर नेशनल चैम्पियन पलक शर्मा इस बार न्यू क्लार्क सिटी (फिलिपींस) में भारतीय दल का नेतृत्व करेंगी। यह टूर्नामेंट 25 फरवरी से 2 मार्च 2024 तक न्यू क्लर्क सिटी में आयोजित होने जा रही है । अंतर्राष्ट्रीय गोताखोर पलक कई सीनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय टूर्नामेंट जीत चुकी है।  पलक इससे पहले भी अपना जलवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिखेर चुकी हैं। इससे पहले सन 2019 में 10"th एशियन एज ग्रुप चैंपियनशिप में दो रजत पदक और एक स्वर्ण पदक जीत कर पलक ने भारत देश का नाम एक्वेटिक की दुनिया मे रोशन किया था । उस प्रतियोगिता में भी पलक एशियन एज ग्रुप चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली पहली महिला गोताखोर बनी थी । पलक लगातार अपने से खुद के प्रदर्शन से बनाए ऊंचे स्तर को अपने लगातार निखरते प्रदर्शन से पीछे छोड़ते जा रही हैं ।

ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश शासन का सर्वोच्च खेल प्रशिक्षक विश्वामित्र पुरस्कार प्राप्त रमेश व्यास पलक शर्मा के प्रशिक्षक हैं जो स्वयं भी डाइविंग के क्षेत्र में एक ख्याति पूर्ण कोच है।

गोताखोर पलक शर्मा प्रधानमंत्री की अति महत्वाकांक्षी परीयोजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ इंदौर सेफ सिटी की ब्रांड एंबेसडर भी है। पलक को 2021 में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सम्मानित कर चुके हैं । पलक को मध्य प्रदेश का सर्वोच्च पुरस्कार एकलव्य पुरस्कार से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी भी सम्मानित कर चुके हैं ।

सन्दर्भ स्रोत : पलक के पिता श्री पंकज शर्मा द्वारा प्रेषित

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



इंदौर की विनीता  ने चीन जाकर खड़े किए बिज़नेस के नए अवसर
न्यूज़

इंदौर की विनीता  ने चीन जाकर खड़े किए बिज़नेस के नए अवसर

उनके प्रभावशाली विचारों से प्रभावित होकर, उन्हें अगली बार चीन में एक स्पेशल गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया है।

न्याय व्यवस्था में महिलाओं की
न्यूज़

न्याय व्यवस्था में महिलाओं की , कमी पर CJI सूर्यकांत का कड़ा रुख

सभी हाई कोर्ट के जजों को लिखा पत्र- हाईकोर्ट कॉलेजियम को महिला जजों की नियुक्ति को अपवाद के तौर पर नहीं, बल्कि सामान्य न...

सरपंच साक्षी बनीं FD दीदी, गांव की
न्यूज़

सरपंच साक्षी बनीं FD दीदी, गांव की , बिटिया को देतीं 1100 की फिक्स डिपोजिट

बेटियों के जन्म पर बजते हैं ढोल नगाड़े, तीन साल में 26 बेटियों का सुरक्षित भविष्य

मजदूर से लखपति बनी आशा ने बदली  
न्यूज़

मजदूर से लखपति बनी आशा ने बदली   , महिलाओं की जिंदगी, बनाया आत्मनिर्भर

जहां पहले वह सिर्फ खेतों में काम किया करती थी, आज करीब 200 महिलाओं के रोजी रोटी का साधन बनी हैं

400 से ज्यादा बच्चों का सहारा बनी उज्जैन की ‘मां’ कांता गोयल
न्यूज़

400 से ज्यादा बच्चों का सहारा बनी उज्जैन की ‘मां’ कांता गोयल

जाति-धर्म से ऊपर मानवता की मिसाल . बच्चों को मिल रहे संस्कार और उज्ज्वल भविष्य की राह

ग्वालियर की अनुष्का शर्मा का इंडिया टीम में चयन
न्यूज़

ग्वालियर की अनुष्का शर्मा का इंडिया टीम में चयन

साउथ अफ्रीका में टी-20 सीरीज खेलेंगी. अनुष्का एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं और इंडिया ए व WPL में अपने बल्लेबाजी और गेंदबाजी क...