दिल्ली हाईकोर्ट  :  विवाहेतर संबंध का होना

blog-img

दिल्ली हाईकोर्ट  :  विवाहेतर संबंध का होना
आत्महत्या के लिए उकसाने का अपराध नहीं

नई दिल्ली। पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के एक मामले में आरोपित पति को बरी करने के ट्रायल कोर्ट के निर्णय को दिल्ली हाई कोर्ट ने बरकरार रखा है। न्यायमूर्ति विवेक चौधरी व न्यायमूर्ति मनोज जैन की पीठ ने कहा कि पति का गैर महिला से संबंध का होना ही इस तरह के अपराध साबित करने के लिए काफी नहीं है। 

अदालत ने कहा कि ऐसा कोई सुबूत नहीं है जिससे यह पता चले कि पति ने महिला को उकसाया था। पीठ ने रिकार्ड पर लिया कि दंपति वैसे तो खुशी-खुशी रह रहा था, इसलिए दहेज की मांग का एंगल न तो मानने लायक था और न ही अभियोजन पक्ष द्वारा किसी भी तरह से साबित किया गया। 

अदालत ने उक्त टिप्पणी के साथ अभियोजन पक्ष की अपील याचिका को खारिज कर दिया। प्रतिवादी हामिद को उसकी पत्नी की आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में बरी किए जाने को चुनौती दी गई थी। महिला की नवंबर 2010 में मौत हो गई थी। 

 

ये भी पढ़िए ...

हिप्र हाईकोर्ट : विवाहेतर संबंधों को नहीं मिल सकती 'न्यायिक मान्यता'

अभियोजन पक्ष का तर्क था कि पीड़ित मृतिका नजरीन को 30 अक्टूबर 2010 को उसके रिश्तेदारों द्वारा फांसी लगाने की कोशिश के आरोप के साथ एम्स लाया गया था। उसकी मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की शादी 2004 में हामिद से हुई थी। 

दूसरी पत्नी से शादी की इच्छा का लगाया था आरोप 

आरोप लगाया था कि हामिद किसी दूसरी महिला से शादी करने का इरादा जताया था और उनकी बेटी को पीटता था। यह भी आरोप लगाया कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती थी और उसे उसके पति और ससुराल वालों ने मारा था। वहीं, पति ने दावा किया कि गर्भवती होने के बाद से उसकी पत्नी ने गर्भपात करवा लिया था और इसके बाद उसका व्यवहार बदल गया था।  हालांकि, पीठ ने कहा कि आरोपित अगर चाहता तो शरियत के अनुसार तलाक दे सकता था, लेकिन उसने इसके बजाय मौजूदा शादी जारी रखी। पीठ ने कहा कि किसी दूसरी महिला से संबंध के बारे में स्वजन को पता था और यह निश्चित रूप से कोई नई बात नहीं थी।

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विवाहित बेटियों को अनुकंपा नियुक्ति से बाहर नहीं रखा जा सकता। न्यायालय ने इसे समानता और संवैधानि...

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि पति-पत्नी द्वारा एक-दूसरे पर क्रूरता के आरोप लगाने की स्थिति को आपसी सहमति से तलाक नहीं माना ज...

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख , गुजारा भत्ता के बाद भी केस लड़ना उत्पीड़न

कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से
अदालती फैसले

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से , बड़ा झटका, महिला और बेटे को देना होगा भरण-पोषण

डीएनए टेस्ट से इन्कार करने वाले शिक्षक को हाई कोर्ट ने महिला और बच्चे को भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता , बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के आपसी समझौते से बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार खत्म नहीं हो सकते। अदालत ने गुजारा भत्...