वर्मी कम्पोस्ट ने चमकाई भग्गू बाई की जिंदगी

blog-img

वर्मी कम्पोस्ट ने चमकाई भग्गू बाई की जिंदगी

आगर-मालवा जिले के छोटे से ग्राम रलायती की रहने वाली भग्गू बाई आज आत्मनिर्भरता और सफलता की मिसाल बन चुकी हैं। कभी आर्थिक तंगी और सीमित संसाधनों के बीच जीवन यापन करने वाली भग्गू बाई ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर एक प्रेरणादायक कहानी रच दी है, जो पूरे गांव के लिए प्रेरणा बन गई है। 

परिवार की जिम्मेदारियों के बीच उनके पास आय का कोई स्थायी साधन नहीं था, जिससे उनका जीवन लगातार संघर्षों से घिरा रहा। इसी दौरान वे आजीविका मिशन से जुड़ीं और स्वयं सहायता समूह की सदस्य बनीं। यही उनके जीवन का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। मिशन के माध्यम से उन्हें जैविक खाद यानी वर्मी कम्पोस्ट बनाने का प्रशिक्षण मिला। इस प्रशिक्षण ने उनके भीतर आत्मविश्वास जगाया और उन्होंने जनवरी 2021 में एक छोटी-सी जैविक खाद इकाई शुरू करने का साहसिक निर्णय लिया। 

इन्हें भी पढ़िए ....

जंगली बूटी से खंडवा की कलाबाई ने बनाई इंटनेशनल कंपनी

फूलो की खेती से लाखो की कमाई कर रही लक्ष्मीबाई

शुरुआत आसान नहीं थी। खाद तैयार होने के बावजूद बाजार नहीं मिल पा रहा था और मेहनत का उचित लाभ भी नहीं मिल रहा था। लेकिन भग्गू बाई ने हार नहीं मानी। उन्होंने गांव-गांव जाकर किसानों को जैविक खेती के फायदे बताए और रासायनिक खाद के नुकसान समझाए। धीरे-धीरे किसानों का भरोसा बढ़ा और उनकी जैविक खाद की मांग भी बढ़ने लगी। आजीविका मिशन के सहयोग से उन्हें आजीविका ऋण, बैंक से कैश क्रेडिट लिमिट और बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से मुद्रा लोन मिला। इससे उनके व्यवसाय को मजबूती मिली और उत्पादन लगातार बढ़ता गया।

आज भग्गू बाई द्वारा तैयार जैविक खाद आगर, उज्जैन और शाजापुर जिलों के किसानों, नर्सरियों और गौशालाओं तक पहुंच रही है। आजीविका मिशन द्वारा आयोजित जैविक बाजार और प्रदर्शनियों में लगाए गए स्टॉल ने उन्हें नई पहचान और स्थायी बाजार दिलाया।

जनवरी 2021 से अब तक वे करीब 700 क्विंटल जैविक खाद तैयार कर चुकी हैं और प्रति वर्ष लगभग 3.5 लाख रुपये का शुद्ध लाभ कमा रही हैं। अपनी मेहनत की कमाई से मोटरसाइकिल खरीदना उनके लिए केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और सम्मान का प्रतीक है। आज भग्गू बाई न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दे रही हैं।

सन्दर्भ स्रोत/छाया : कलेक्टर आगर-मालवा  फेसबुक 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



खंडवा की महिलाओं ने सहजन  से खड़ा किया लाखों का कारोबार
न्यूज़

खंडवा की महिलाओं ने सहजन  से खड़ा किया लाखों का कारोबार

खंडवा के खेड़ी गांव की महिलाओं ने सहजन से जुड़े उत्पाद बनाकर बदली गांव की तस्वीर, रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल क...

इंदौर : हर चौथा स्टार्टअप महिलाओं के हाथ में,
न्यूज़

इंदौर : हर चौथा स्टार्टअप महिलाओं के हाथ में, , वैश्विक मंचों तक पहुंची इंदौर की पहचान

1400 स्टार्टअप में 300 से अधिक का संचालन कर रहीं महिलाएं, फीफा वर्ल्ड कप में भी सर्विस दे रहीं 

सोनल सिंह : वेब सीरीज 'विमल खन्ना' में मिला अहम रोल
न्यूज़

सोनल सिंह : वेब सीरीज 'विमल खन्ना' में मिला अहम रोल

गुमशुदा लड़की ‘शालिनी’ के किरदार में जीता दर्शकों का दिल, पूरी कहानी उसकी तलाश के इर्द-गिर्द बुनी गई

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 :  माही लामा का भारतीय
न्यूज़

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 : माही लामा का भारतीय , टीम में चयन, करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

मध्यप्रदेश की उभरती हुई मुक्केबाज माही लामा ने भारतीय टीम में जगह बनाकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। अब उनकी नजर चीन मे...

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया
न्यूज़

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया

बड़वानी से वैश्विक मंच तक पहुंचीं अर्चना माहेश्वरी ने तकनीक और व्यवसाय के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाते हुए कई द...

​​​​​​​श्रीलंका दौरा :  महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल अनादि तागड़े
न्यूज़

​​​​​​​श्रीलंका दौरा : महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल अनादि तागड़े

महज 9 साल की उम्र में अपनी गेंदबाजी से पहचान बनाने वाली अनादि अब भारतीय महिला अंडर 19 टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर देश का...