डाॅ. उर्मिला शिरीष, कल्पना झोकरकर और

blog-img

डाॅ. उर्मिला शिरीष, कल्पना झोकरकर और
मोहिनी मोघे को मिलेगा शिखर सम्मान

साहित्य, संगीत, नृत्य, कला, नाटक, दुर्लभ वाद्य वादन एवं जनजातीय लोक कलाओं में उत्कृष्टता, सृजनात्मकता के लिये चयनित हुई विभूतियां

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा वर्ष 2022 एवं 2023 के राष्ट्रीय एवं राज्य सम्मानों की घोषणा कर दी गई है। डाॅ. उर्मिला शिरीष, कल्पना झोकरकर और मोहिनी मोघे पूंछवाले को शिखर सम्मान से नवाजा जाएगा नामों का चयन विभाग द्वारा गठित चयन समिति द्वारा किया गया है।

संचालक, संस्कृति संचालनालय श्री एन.पी. नामदेव ने बताया कि राष्ट्रीय कालिदास सम्मान एवं राज्य शिखर सम्मान वर्ष 2022 की घोषणा की गई है जिसके तहत मध्यप्रदेश से डाॅ. उर्मिला शिरीष, भोपाल (हिन्दी साहित्य), कल्पना झोकरकर, इंदौर (शास्त्रीय संगीत) तथा मोहिनी मोघे पूंछवाले, जबलपुर (शास्त्रीय नृत्य), को शिखर सम्मान प्रदान किया जावेगा। वहीं राष्ट्रीय देवी अहिल्या सम्मान (2022) के लिए हेमलता उपाध्याय, खण्डवा का चयन किया गया है। उपरोक्त सभी सम्मान विभिन्न समारोह एवं कार्यक्रमों के माध्यम से आगामी समय में प्रदान किये जावेंगे।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा प्रतिवर्ष प्रदेश की संस्कृति एवं साहित्य में उत्कृष्टता, सृजनात्मकता एवं बहुउल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय एवं राज्य सम्मान प्रदान किये जाते हैं।

संदर्भ स्रोत : मीडियावाला

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी
न्यूज़

संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी

करंट ने जब छीन ली हाथों की जान, पांव ने पकड़ी कलम और दी पहचान, https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/rajgarh-san...

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा
न्यूज़

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा , देने साप्ताहिक साइकिलिंग की पहल

महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से शुरू हुआ ग्रुप

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत
न्यूज़

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत

भोपाल के लगभग 100 स्थानों पर लीफ कम्पोस्टिंग यूनिट लगाने का है लक्ष्य. गोल्डन कम्पोस्ट से फिर से हरी-भरी होगी धरती

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट
न्यूज़

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट

घर के कचरे से बनेगी गैस, LPG पर निर्भरता घटाएगा IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच
व्यूज़

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच

 आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं मानी हार, 12 लाख के कर्ज से खड़ी की टीम, 3. इंडियन वीमेंस लीग में मप्र को दिलाया तीसरा स्थान