दिल्ली हाईकोर्ट : सात फेरे नहीं होने पर भी विवाह वैध

blog-img

दिल्ली हाईकोर्ट : सात फेरे नहीं होने पर भी विवाह वैध

नई दिल्ली। हिंदू मैरिज एक्ट (HMA) के तहत सप्तपदी की रस्म को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने बहुत ही बड़ा और दूरगामी फैसला सुनाया है। अदालत ने कहा कि अगर किसी हिंदू विवाह में सप्तपदी (सात फेरे) की रस्म पूरी न भी हुई हो, फिर भी वह विवाह अमान्य नहीं होगा। बता दें कि हिंदू रीति के तहत शादी के लिए सात फेरे को सबसे महत्वपूर्ण रिवाज माना जाता रहा है, लेकिन अदालत ने कह दिया है कि अगर किसी वजह से यह रस्म पूरी नहीं की गई, तो भी हिंदू मैरिज एक्ट के तहत यह शादी वैध मानी जाएगी।

महिला की दलील पर कोर्ट की मुहर

यह फैसला दिल्ली हाईकोर्ट जस्टिस अनिल क्षेत्रपाल और जस्टिस हरीश वैद्यनाथन शंकर की बेंच ने सुनाया है। दरअसल, इस मामले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की तलाक याचिका को यह कहकर रद्द करने की दलील दी थी कि, वे अनुसूचित जनजाति (बंजारा समुदाय- लंबाडा) से हैं, ऐसे में हिंदू मैरिज एक्ट (HMA) का प्रावधान उनके केस पर लागू नहीं होता। लेकिन, अदालत ने यह आपत्ति खारिज कर दी।

'बंजारा हिंदू व्यवस्था को अपना चुके'

अदालत ने कहा है कि बंजारा समुदाय अब काफी हद तक हिंदू बन गया है और हिंदू रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई बंजारा शादी भी हिंदू मैरिज एक्ट के दायरे में आती है। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट के 2024 के उस आदेश को बरकरार रखा, जिसमें कहा गया था कि एक बंजारा महिला की ओर से दायर तलाक याचिका भी हिंदू विवाह अधिनियम के तहत ही सुनवाई योग्य है। दिल्ली हाईकोर्ट ने महिला की ओर से विशेष साहित्यों और एथ्नोग्राफिक अध्ययनों के हवाले पर भरोसा करते हुए कहा कि हालांकि ऐतिहासिक रूप से बंजारा समुदाय अनुसूचित जनजाति (ST) है, लेकिन इसने धीरे-धीरे हिंदू प्रक्रियाओं को अपना लिया है। इस समुदाय के वैवाहिक कार्यक्रमों में हिंदू रीति-रिवाज शामिल कर लिए गए हैं और तथ्य यह है कि लंबाडा हिंदू व्यवस्था के हिस्सा हो चुके हैं।

सप्तपदी वाली दलील भी नहीं चली

इस दंपति की शादी 1998 में हुई थी और उनका एक बच्चा भी है। पति की ओर से हाईकोर्ट में यह दलील भी दी गई कि उनकी शादी लंबाडा परंपरा के अनुसार हुई, जिसमें सप्तपदी (सात फेरे) की प्रक्रिया पूर नहीं हुई, इसलिए इसमें हिंदू विवाह अधिनियम लागू नहीं होता। लेकिन, अदालत ने इस दलील को भी ठुकरा दिया।

सात फेरे के बिना भी 'हम तेरे' 

पहले फैमिली कोर्ट ने भी इन दलीलों को खारिज कर दिया था और अब दिल्ली हाईकोर्ट ने भी याचिका ठुकराते हुए कहा है,'यह एक पक्का कानून है कि अधिनियम (हिंदू विवाह अधिनियम) सप्तपदी को कानूनी मान्यता देता है। लेकिन, यह प्रत्येक हिंदू विवाह को मान्य कराने के लिए आवश्यक नहीं है। अगर सप्तपदी के होने का सीधा सबूत न भी मिले, तो भी शादी को वैध माना जाएगा।' इस मामले में महिला ने सप्तसदी समेत सारे हिंदू वैवाहिक रीति-रिवाज पूरे किए जाने का दावा किया था, लेकिन पति इस बात पर अड़ा रहा कि सात फेरे की रस्म पूरे नहीं किए गए थे और न ही उसके कोई सबूत हैं।

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट

 

 

 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विवाहित बेटियों को अनुकंपा नियुक्ति से बाहर नहीं रखा जा सकता। न्यायालय ने इसे समानता और संवैधानि...

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि पति-पत्नी द्वारा एक-दूसरे पर क्रूरता के आरोप लगाने की स्थिति को आपसी सहमति से तलाक नहीं माना ज...

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख , गुजारा भत्ता के बाद भी केस लड़ना उत्पीड़न

कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से
अदालती फैसले

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से , बड़ा झटका, महिला और बेटे को देना होगा भरण-पोषण

डीएनए टेस्ट से इन्कार करने वाले शिक्षक को हाई कोर्ट ने महिला और बच्चे को भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता , बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के आपसी समझौते से बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार खत्म नहीं हो सकते। अदालत ने गुजारा भत्...