दिल्ली हाईकोर्ट  : लंबे समय तक पति-पत्नी के बीच

blog-img

दिल्ली हाईकोर्ट  : लंबे समय तक पति-पत्नी के बीच
शारीरिक संबंध नहीं बनना तलाक का अतिरिक्त आधार 

नई दिल्ली। तलाक देने के मामले में पारिवारिक निर्णय को बरकरार रखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने माना कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय तक शारीरिक संबंध नहीं बनने को तलाक याचिका पर फैसला करते समय एक अतिरिक्त आधार के रूप में माना जा सकता है।

निर्णय को चुनौती देने वाली महिला की याचिका को खारिज (petition rejected) करते हुए अदालत ने यह भी माना कि पेश किए गए साक्ष्यों के आधार पर क्रूरता के आरोपों (allegations of cruelty) को सिद्ध मानते हुए पारिवारिक अदालत (family court)  ने सही ढंग से विवाह को भंग (Dissolution of marriage) किया है। अदालत ने टिप्पणी की कि मानसिक क्रूरता के साथ शारीरिक क्रूरता (Physical brutality) की कई घटनाओं से दोनों के बीच कटु संबंध साबित हुए हैं। ऐसे में उक्त आदेश में हस्तक्षेप करने का कोई अधार नहीं है।

दोनों पक्ष 12 साल से अधिक समय से अलग रह रहे

रितेश बब्बर बनाम किरण बब्बर के मामले में सुप्रीम कोर्ट का पीठ ने हवाला दिया। शीर्ष अदालत ने उक्त निर्णय में माना था कि दोनों पक्ष 12 साल से अधिक समय से अलग रह रहे हैं और अब उनके दोबारा मिलने की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में वैवाहिक स्थिति को बनाये रखने से कोई लाभ नहीं होगा। पीठ ने कहा कि वर्तमान मामले में भी दोनों पक्ष 10 साल से अधिक समय से एक-दूसरे से अलग रहे हैं और उनके बीच किसी तरह का कोई संबंध नहीं है।

सिर्फ जिरह के आधार पर पारिवारिक अदालत के निर्णय सुनने के महिला के दावे को भी अदालत ने यह कहते हुए ठुकरा दिया कि अदालत ने महिला की चिकित्सकीय स्थिति को चिकित्सा दस्तावेज के आधार पर निराधार ठहराया था।

2014 से दोनों के बीच कोई वैवाहिक संबंध नहीं रहा

अदालत ने यह भी रिकॉर्ड पर लिया कि महिला ने पारिवारिक न्यायालय के समक्ष स्वीकार किया था कि 2014-15 से दोनों के बीच कोई वैवाहिक संबंध नहीं रहा है और वे 2016 से तलाक याचिका पर मुकदमा लड़ रहे थे। साथ ही महिला द्वारा गिलास और मोबाइल फोन फेंकने और चाकू निकालने के रूप में क्रूरता के आरोप लगे थे, लेकिन पति के इन आरोपों का खंडन करने के लिए महिला की तरफ से कोई जिरह नहीं की गई थी। महिला व व्यक्ति की सिख रीति-रिवाज से 28 मार्च 2011 में शादी हुई थी और दोनों ही यह दूसरी शादी थी। हालांकि, उन्हें कोई बच्चा नहीं है। दिसंबर 2016 में व्यक्ति ने क्रूरता के आधार पर महिला से तलाक की मांग को लेकर याचिका दायर की।

व्यक्ति का आरोप था कि महिला का व्यवहार उग्र था और व वैवाहिक संबंध (Marital Relations) बनाने में इच्छुक नहीं थी। यह भी आरोप लगाया कि महिला ने पैसे न देने पर उसे व उसके परिवार को झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी दी थी। हालांकि, महिला ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि उनके बीच सौहार्दपूर्ण संबंध थे।

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विवाहित बेटियों को अनुकंपा नियुक्ति से बाहर नहीं रखा जा सकता। न्यायालय ने इसे समानता और संवैधानि...

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि पति-पत्नी द्वारा एक-दूसरे पर क्रूरता के आरोप लगाने की स्थिति को आपसी सहमति से तलाक नहीं माना ज...

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख , गुजारा भत्ता के बाद भी केस लड़ना उत्पीड़न

कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से
अदालती फैसले

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से , बड़ा झटका, महिला और बेटे को देना होगा भरण-पोषण

डीएनए टेस्ट से इन्कार करने वाले शिक्षक को हाई कोर्ट ने महिला और बच्चे को भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता , बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के आपसी समझौते से बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार खत्म नहीं हो सकते। अदालत ने गुजारा भत्...