छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट :  दहेज के झूठे केस

blog-img

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट :  दहेज के झूठे केस
में फंसाना मानसिक क्रूरता

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने धमतरी फैमिली कोर्ट के फैसले को निरस्त करते हुए पति की तलाक याचिका स्वीकार कर ली है। जस्टिस संजय के.अग्रवाल और जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की डिवीजन बेंच ने अपने आदेश में कहा कि पति और ससुराल पक्ष को दहेज प्रताड़ना जैसे झूठे मामले में फंसाना मानसिक क्रूरता की श्रेणी में आता है।

दरअसल, पत्नी ने पति और ससुरालवालों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था। पत्नी के आरोप साबित नहीं कर पाने के आधार पर धमतरी कोर्ट ने पति और उसके परिजनों को बरी कर दिया। इसके बाद पति ने फैमिली कोर्ट में मामला पेश किया और क्रूरता के आधार पर तलाक मांगा था।

लेकिन कोर्ट ने मामला खारिज कर दिया। इसके बाद पति ने फैमिली कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में अपील की। हाईकोर्ट ने धमतरी फैमिली कोर्ट के फैसले को निरस्त कर दिया। साथ ही 15 साल पहले हुई शादी को भंग करने का आदेश दिया गया है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, धमतरी के रहने वाले धर्मेंद्र साहू की हिंदू रीति-रिवाज से 28 अप्रैल 2009 को धमतरी जिले की संध्या साहू के साथ शादी हुई थी। विवाह के बाद उनकी 2 बेटियां हुईं। इस दौरान पत्नी का पति और ससुरालवालों के साथ विवाद शुरू हो गया। ऐसे में संध्या साहू ने 10 अप्रैल 2017 को अपने पति, देवर और सास के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए धारा 498ए के तहत केस दर्ज कराया। इसके बाद वह अपने मायके चली गई और फिर वापस ससुराल नहीं लौटी।

ये भी पढ़िए ...

मप्र हाईकोर्ट : पति के रिश्तेदारों को फंसाने की बढ़ती प्रवृत्ति चिंताजनक

ट्रायल कोर्ट ने पति और ससुरालवालों को किया बरी

इस दौरान 5 साल तक पति और ससुरालवाले दहेज प्रताड़ना का केस लड़ते रहे। पुलिस ने जब जांच के बाद कोर्ट में चार्जशीट पेश किया, तब ट्रायल शुरू हुआ। करीब 5 साल बाद 2022 में पत्नी के आरोप साबित नहीं कर पाने के आधार पर धमतरी की कोर्ट ने पति और उसके परिजनों को बाइज्जत बरी कर दिया। जिसके बाद पति ने फैमिली कोर्ट में मामला पेश किया और क्रूरता के आधार पर तलाक मांगा था। धमतरी के फैमिली कोर्ट ने 17 अगस्त 2023 को मामला खारिज कर दिया। 

हाईकोर्ट बोला- 5 साल का ट्रायल एक गहरा जख्म 

पति ने फैमिली कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में अपील की। इसमें बताया कि पत्नी ने उसे झूठे केस में फंसाया, जिसके बाद साथ भी छोड़ दी। मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि पति और उसके बुजुर्ग परिजनों ने 5 साल तक आपराधिक मुकदमे का सामना करना पड़ा। रफ्तारी की आशंका और समाज में प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचना पति के लिए गंभीर मानसिक आघात जैसा है। जब किसी व्यक्ति को झूठे आरोपों के कारण मुकदमे से गुजरना पड़ता है और वह अंततः बरी हो जाता है, तो यह नहीं माना जा सकता कि उसके साथ क्रूरता नहीं हुई है।

फैसले के बाद 15 साल पुराना रिश्ता खत्म

हाईकोर्ट ने माना कि पति के प्रति पत्नी का व्यवहार क्रूर था। इसी आधार पर 2009 में हुई शादी को भंग करने का आदेश दिया गया। हालांकि, हाईकोर्ट ने इस केस में पत्नी को भविष्य में स्थायी गुजारा भत्ता के लिए अलग से आवेदन करने की छूट दी है।

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख , गुजारा भत्ता के बाद भी केस लड़ना उत्पीड़न

कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से
अदालती फैसले

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से , बड़ा झटका, महिला और बेटे को देना होगा भरण-पोषण

डीएनए टेस्ट से इन्कार करने वाले शिक्षक को हाई कोर्ट ने महिला और बच्चे को भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता , बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के आपसी समझौते से बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार खत्म नहीं हो सकते। अदालत ने गुजारा भत्...

सुप्रीम कोर्ट : पर्दे के पीछे अब भी जारी है
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : पर्दे के पीछे अब भी जारी है , लिंग चयन, जांच कानून सख्त हो

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि लिंग चयन जैसी अवैध प्रथाएं अब भी जारी हैं। कोर्ट ने कहा- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाएं जर...

दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला , टीचर्स को भी मिलेगी चाइल्ड केयर लीव

दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूल की महिला शिक्षकों को चाइल्ड केयर लीव देने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया