ब्यूटी पेजेंट सीजन-3 : भोपाल की डॉ. संगीता बनी मिसेज इंडिया

blog-img

ब्यूटी पेजेंट सीजन-3 : भोपाल की डॉ. संगीता बनी मिसेज इंडिया

भोपाल। पिछले दिनों दिल्ली में क्षितिज फैशन एंड लाइफ़ स्टाईल की नेशनल डायरेक्टर रंजीता सहाय अशेष के नेतृत्व में आयोजित 'के.एफ.एल शो स्टापर में भोपाल की डॉ. संगीता कुमार पेजेंट की विजेता रहीं, उन्हें मिसेज़ इंडिया 2024 के खिताब से नवाज़ा गया। मिसेज इंडिया क्लासिक कैटेगरी में भोपाल की डॉ. वीना कुर्रे फर्स्ट रनर अप रहीं वहीं रखशां जाहिद को महिला सशक्तीकरण और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिसेज़ इंडिया ह्यूमेनीटेरीयन अवार्ड 2024 दिया गया। 

रंजीता सहाय ने जानकारी देते हुए बताया कि दो दिन तक  चले  इस ब्यूटी पेजेंट में देशभर के अलग-अलग शहरों से प्रतिभागी पहुंचे, जिसमें शिमला, नासिक, औरंगाबाद, दिल्ली, देहरादून, जबलपुर, गोवा समेत अलग-अलग शहरों के प्रतिभागी शामिल थे। यह पुरस्कार ब्यूटी विथ पर्पज के लिए दिया गया था। यही वजह है कि इसमें ऐसी महिलाएं शामिल हुईं, जो किसी न किसी क्षेत्र में बहुत अच्छा काम कर रही हैं और लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। इसमें प्रशासनिक सेवा, आर्मी, सामाजिक कार्य और विभिन्न व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़ी महिलाएं शामिल हुईं। इस समारोह में यूथ आइकॉन अवार्ड 2024 और डिजिटल क्रिएटर अवार्ड 2024 से भी प्रतियोगियों को नवाजा गया।

रंजीता सहाय ने बताया कि पहले दिन टेलेंट राउंड के अन्तर्गत प्रतिभागियों ने अपने-अपने हुनर का प्रदर्शन किया। निर्णायकों में सेलेब्रिटी ग्रूमर अंकित नागपाल, न्यूज़ीलैंड से आई इंटरनेशनल ग्रूमर एमेलिया और डॉ. मनीषा कौशिक के साथ क्षितिज की संस्थापिका रंजीता सहाय अशेष भी शामिल थीं। इन सभी ने के.एफ.एल के प्रतिभागियों का ग्रूमिंग सेशन भी लिया।

रंजीता सहाय ने बताया कि क्षितिज ने इस बार उन महिलाओं को सम्मानित करने का बीड़ा उठाया, जो समाज के उत्थान के लिए हमेशा तत्पर रहतीं हैं। के.एफ.एल का मकसद उन प्रतिष्ठित महिलाओं को आगे लाना है, जो समाज के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत हैं।

संदर्भ स्रोत : रंजीता सहाय द्वारा प्रेषित जानकारी के आधार पर

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व