भोपाल की मधु थॉमस को अमेरिका

blog-img

भोपाल की मधु थॉमस को अमेरिका
में मिला बेस्ट टीचर का खिताब

छाया : नवदुनिया

• भोपाल के सेंट जोसेफ स्कूल और बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की छात्रा रह चुकी हैं मधु

भोपाल। राजधानी की मधु थॉमस को हाल ही में फ्लोरिडा स्टेट टीचर ऑफ़ द इयर अवार्ड 2024 से नवाजा गया है। अमेरिका में यह सम्मान पाने वाली वे भारत की पहली शिक्षिका हैं। यह सम्मान फ्लोरिडा में अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ़ केमिकल इन्जीनियर्स द्वारा प्रदान किय़ा गया। इसमें 1500 डॉलर का पुरस्कार शामिल है।

बता दें कि मधु थॉमस भोपाल में पली-बढ़ी हैं। सेंट जोसेफ कांवेंट स्कूल और बरकउल्ला विश्वविद्यालय में उन्होंने पढ़ाई पूरी की। इसके अलावा उन्होंने राधाकृष्णन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उन्होंने बतौर विज्ञान शिक्षिका के रूप में सेवाएं दी। 21 वर्ष पहले उनका चयन अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ़ केमिकल  इंजीनियर्स के लिए हुआ। अपने लंबे कार्यकाल में मधु ने विज्ञान शिक्षा के अभिनव प्रयोग, अनुशासन, विद्यार्थियों के मनोविज्ञान और बेहतर व्यक्तित्व के निर्माण के लिए एक कर्त्तव्यनिष्ठ शिक्षिका का आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनकी उपलब्धियों और संस्थागत प्रतिबद्धता को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें स्टेट टीचर ऑफ़ द ईयर के लिए चुना गया। गत नौ अप्रैल को अमेरिका में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मान पट्टिका और स्मृति चिह्न भेंट कर मधु को पुरस्कृत किया गया। उल्लेखनीय है कि अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ़ केमिकल इंजीनियर्स की स्थापना वर्ष 1908 में की गई थी। दुनिया भर के 110 देशों के साठ हजार से भी अधिक पेशेवर इंजीनियर्स और शोधार्थी वहां काम करते हैं।

संदर्भ स्रोत : नवदुनिया

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व