रायसेन की अंजना यादव ने माउंट

blog-img

रायसेन की अंजना यादव ने माउंट
एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के सेमरी गांव की बेटी अंजना यादव ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8848.86 मीटर) पर तिरंगा फहराकर इतिहास रच दिया है। अंजना ने अपनी यह उपलब्धि ऑपरेशन सिंदूर के वीर सैनिकों को समर्पित की है। वर्षों की मेहनत, संघर्ष और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच उन्होंने यह सपना पूरा कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया।

9 साल की मेहनत के बाद पूरा हुआ माउंट एवरेस्ट का सपना

अंजना यादव ने वर्ष 2018 से माउंट एवरेस्ट फतह करने की तैयारी शुरू कर दी थी। उनका लक्ष्य 2024 में एवरेस्ट पर चढ़ाई करना था, लेकिन शादी और ससुर के पैरालाइज होने के कारण उन पर पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ गईं। परिस्थितियां ऐसी बनीं कि उन्हें कुछ समय के लिए माउंटेनियरिंग छोड़नी पड़ी और उनकी ट्रेनिंग लगभग शून्य हो गई।

अगस्त 2025 में ससुर के निधन के बाद अंजना ने दोबारा अपने सपने को जीने का फैसला किया। उनके पति नरेंद्र यादव ने हर कदम पर उनका साथ दिया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

साइकिलिंग कर वापस हासिल की फिटनेस

शारीरिक और मानसिक मजबूती हासिल करने के लिए अंजना यादव ने अरुणाचल प्रदेश से गुजरात तक 4600 किलोमीटर की कठिन साइकिल यात्रा की। इसके साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के तहत एक लाख पौधे लगाने का अभियान भी चलाया।

लगातार मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम यह रहा कि 27 मई को उन्होंने सफलतापूर्वक माउंट एवरेस्ट की चोटी पर कदम रखा और तिरंगा फहराकर नया इतिहास रच दिया। इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने अपने पति नरेंद्र यादव और समाजसेवी हरिओम जटिया को दिया।

 

ये भी पढ़िए ...

ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी कोजिअस्को पर पहुँची भोपाल की ज्योति

अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर आकांक्षा ने फहराया तिरंगा

56 की उम्र में माउंट किलिमंजारो को फतह करने वाली सबसे उम्रदराज भारतीय महिला बनीं सुनीता

पहले भी कई ऊंची चोटियों पर लहरा चुकी हैं तिरंगा

यह अंजना यादव की पहली बड़ी उपलब्धि नहीं है। इससे पहले वह 6119 मीटर ऊंची लोबुचे चोटी पर भी तिरंगा फहरा चुकी हैं। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर दुनिया की सबसे कठिन चोटियों में शामिल एवरेस्ट पर चढ़ाई कर भारतीय सेना के साहस और शौर्य को सम्मान दिया।

अंजना का भावुक संदेश

एवरेस्ट फतह करने के बाद बेस कैंप से जारी संदेश में अंजना यादव ने कहा, "यह सिर्फ एक पर्वतारोहण अभियान नहीं है, बल्कि उन शहीदों के प्रति राष्ट्र की अटूट श्रद्धांजलि है, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। नए भारत की गूंज अब दुनिया की सबसे ऊंची चोटियों तक पहुंच रही है।"

राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी भी हैं अंजना 

अंजना यादव सिर्फ पर्वतारोही ही नहीं, बल्कि 8 खेलों में राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी भी हैं। वह अब तक देश की करीब 24 चोटियों पर चढ़ाई कर चुकी हैं।

फतह की गई प्रमुख चोटियां

• माउंट यू नाम पीक 20,000 फीट

माउंट कालापत्थर पीक – 18,192 फीट

माउंट गोकू पीक – 17,929 फीट

माउंट एवरेस्ट बेस कैंप – 17,598 फीट

माउंट फ्रेंडशिप पीक – 17,346 फीट

माउंट रेनोक पीक – 16,023 फीट

माउंट पतासु पीक – 13,800 फीट

इसके अलावा उन्होंने 19 किलोमीटर गंगा राफ्टिंग भी की है। अंजना 17 बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं और खो-खो, कबड्डी, ताइक्वांडो तथा वॉलीबॉल जैसे खेलों में अपनी प्रतिभा दिखा चुकी हैं।

हिमालयन इंस्टीट्यूट से ली पर्वतारोहण की ट्रेनिंग

अंजना ने हिमालयन इंस्टीट्यूट से बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स (BMC) किया है। यह देश के प्रतिष्ठित पर्वतारोहण प्रशिक्षण संस्थानों में शामिल है।

सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय 

पर्वतारोहण के साथ-साथ अंजना सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। उन्हें रक्तदान, जल सेवा और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों में विशेष रुचि है। उनकी सफलता आज प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई है।

सन्दर्भ स्रोत/छाया: अंजना यादव

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व

बाइक मैकेनिक बनीं इंद्रावती, गांव की बेटियों के लिए बनीं मिसाल
न्यूज़

बाइक मैकेनिक बनीं इंद्रावती, गांव की बेटियों के लिए बनीं मिसाल

सड़क हादसे में भाई को खोने के बाद नहीं टूटी हिम्मत, आज बाइक और मशीनों की दुनिया में बना रहीं अपनी पहचान

डॉ. आस्था धवन को मिला लोकमाता
न्यूज़

डॉ. आस्था धवन को मिला लोकमाता , अहिल्यादेवी होलकर विशिष्ट सम्मान

चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित