इलाहाबाद हाईकोर्ट : तलाकशुदा बेटी की मृत्यु

blog-img

इलाहाबाद हाईकोर्ट : तलाकशुदा बेटी की मृत्यु
के बाद मां होगी उसकी उत्तराधिकारी

प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि यदि आपसी सहमति से तलाक की डिक्री पारित होने के बाद, लेकिन राशि प्राप्त करने से पहले ही पत्नी की मृत्यु हो जाती है तो उसकी मां उस धन को प्राप्त करने की कानूनी उत्तराधिकारी होगी। न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेंद्र ने यह फैसला किरन रायकवार (मृतक) की मां की ओर से दायर याचिका पर दिया है। याचिका में फैमिली कोर्ट, बांदा में जमा 16 लाख रुपये दिए जाने की मांग की गई थी।

इस मामले में हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 13-बी के तहत पति-पत्नी ने आपसी सहमति से तलाक लिया था, जिसमें समझौते के तौर पर पत्नी को 20 लाख रुपये दिए जाने थे। इसमें से 4 लाख रुपये का भुगतान पहले ही हो चुका था, जबकि शेष 16 लाख रुपये का चेक तैयार होने के कुछ ही दिन पहले महिला की मृत्यु हो गई।

अदालत ने अपने निर्णय में हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम, 1956 की धाराओं का विस्तार से विश्लेषण किया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अधिनियम की धारा 14 के अनुसार, किसी हिंदू महिला द्वारा प्राप्त की गई संपत्ति चाहे वह गुजारा भत्ता के रूप में हो या किसी डिक्री के माध्यम से, उसकी पूर्ण संपत्ति मानी जाती है, न कि सीमित संपत्ति।

 

ये भी पढ़िए ...

मप्र हाईकोर्ट : तलाकशुदा बेटी भी परिवार का हिस्सा, फैमिली पेंशन की हकदार

उत्तराधिकार के नियमों (धारा 15) के तहत, यदि किसी महिला की बिना वसीयत किए मृत्यु हो जाती है, तो उसकी संपत्ति पहले उसकी संतान और पति को जाती है। हालांकि, इस मामले में चूंकि तलाक की डिक्री पहले ही पारित हो चुकी थी, इसलिए पति का कानूनी दर्जा समाप्त हो गया था और दंपति की कोई संतान भी नहीं थी। ऐसी स्थिति में, कानून के अनुसार संपत्ति का अधिकार माता-पिता के पास चला जाता है।

हाईकोर्ट ने पति की उस आपत्ति को पूरी तरह से खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि यह राशि केवल पत्नी के भरण-पोषण के लिए थी और उसकी मृत्यु के बाद किसी और को नहीं दी जा सकती। अदालत ने साफ किया कि फैमिली कोर्ट में जमा धनराशि मृतका की संपदा का हिस्सा है और सिविल प्रक्रिया संहिता की धारा 146 के तहत कानूनी प्रतिनिधि के रूप में मां इस राशि को प्राप्त करने की पूरी हकदार है।

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



इलाहाबाद हाईकोर्ट : हर असफल रिश्ता रेप नहीं
अदालती फैसले

इलाहाबाद हाईकोर्ट : हर असफल रिश्ता रेप नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि शादी का वादा टूटने मात्र से हर सहमति आधारित संबंध को दुष्कर्म नहीं माना जा सकता। कहा -शादी क...

सुप्रीम कोर्ट : शादी के बाद बेटी मायके से रिश्ते
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : शादी के बाद बेटी मायके से रिश्ते , नहीं तोड़ती, ऐसी सोच संविधान के खिलाफ

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि शादी के बाद भी बेटी अपने माता-पिता के परिवार का हिस्सा रहती है और उसे केवल वैवाहिक स्थिति के आधा...

मप्र हाई कोर्ट : बाल विवाह कराने वाले माता-पिता भी जिम्मेदार
अदालती फैसले

मप्र हाई कोर्ट : बाल विवाह कराने वाले माता-पिता भी जिम्मेदार

हाई कोर्ट ने पति को दिए सख्त निर्देश-:‘पत्नी के भरण-पोषण के पैसे नहीं हैं तो 13 साल की उम्र में शादी कराने वाले माता-पित...

इलाहाबाद हाई कोर्ट : लोक अदालतें केवल
अदालती फैसले

इलाहाबाद हाई कोर्ट : लोक अदालतें केवल , समझौता करा सकती हैं, तलाक का फैसला नहीं

हाई कोर्ट ने कहा कि लोक अदालत समझौता करा सकती है लेकिन तलाक की डिक्री नहीं दे सकती।

सुप्रीम कोर्ट : 'यौन शोषण के लिए
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : 'यौन शोषण के लिए , नाबालिगों की तस्करी पर पॉक्सो भी लगेगा'

कोर्ट ने साफ शब्दों में कहा कि मानव तस्करी के मामलों में पीड़ित बच्ची की 'सहमति' का कोई अर्थ नहीं रह जाता, चाहे अपराधी न...