इलाहाबाद हाईकोर्ट : विधवा पुत्री भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार

blog-img

इलाहाबाद हाईकोर्ट : विधवा पुत्री भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार

 ​​​​​​छाया : लाइव ट्रेंड

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने सेवा मामले में दिए एक अहम फैसले में कहा कि किसी कर्मचारी के सेवारत रहते मृत्यु होने के बाद उसकी विधवा पुत्री भी अनुकंपा नियुक्ति पाने की हकदार है। कोर्ट ने इस कानूनी नजीर के साथ बीएसएनएल के महाप्रबंधक टेलीकॉम के कार्यालय में तैनात रहे मृतक कर्मचारी की विधवा पुत्री के अनुकंपा नियुक्ति के दावे पर दो माह में गौर करने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि उसके दावे को महज इस आधार पर खारिज नहीं किया जाएगा कि वह विवाहित या विधवा है।

न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति ओम प्रकाश शुक्ल की खंडपीठ ने यह फैसला पुनीता भट्ट उर्फ पुनीता धवन की याचिका को मंजूर करके दिया। याची ने केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण, लखनऊ के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उसकी अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने की अर्जी को इस आधार पर खारिज कर दिया गया था की वह मृतक कर्मी की विधवा पुत्री है। याची ने भारत संचार निगम लिमिटेड के उस निर्देश को भी चुनौती दी थी, जिसमें कहा गया था कि मृतक कर्मचारी की विधवा पुत्री अनुकंपा नियुक्ति का दावा नहीं कर सकती।

कोर्ट ने कहा कि कानूनी व्यवस्था के तहत विधवा पुत्री भी पुत्री की श्रेणी में आती है। ऐसे में बीएसएनएल, याची की अनुकंपा नियुक्ति की अर्जी पर गौर करने से महज इस आधार पर इन्कार नहीं कर सकता कि पिता की मृत्यु के समय वह विधवा पुत्री थी। इस टिप्पणी के साथ कोर्ट ने केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण के आदेश को रद्द कर दिया।

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विवाहित बेटियों को अनुकंपा नियुक्ति से बाहर नहीं रखा जा सकता। न्यायालय ने इसे समानता और संवैधानि...

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि पति-पत्नी द्वारा एक-दूसरे पर क्रूरता के आरोप लगाने की स्थिति को आपसी सहमति से तलाक नहीं माना ज...

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख , गुजारा भत्ता के बाद भी केस लड़ना उत्पीड़न

कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से
अदालती फैसले

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से , बड़ा झटका, महिला और बेटे को देना होगा भरण-पोषण

डीएनए टेस्ट से इन्कार करने वाले शिक्षक को हाई कोर्ट ने महिला और बच्चे को भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता , बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के आपसी समझौते से बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार खत्म नहीं हो सकते। अदालत ने गुजारा भत्...