एम्स, भोपाल की डॉ. भावना को सुश्रुत सम्मान

blog-img

एम्स, भोपाल की डॉ. भावना को सुश्रुत सम्मान

छाया: एम्स भोपाल के इन्स्टाग्राम अकाउंट से

• नेत्र विज्ञान के क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए मिला सम्मान

भोपाल। फोरम ऑफ ऑप्थेल्मिक टीचर्स ऑफ इंडिया (फोटी) द्वारा एम्स, भोपाल के नेत्र रोग विभाग की प्रोफेसर और प्रमुख डॉ. भावना शर्मा को प्रतिष्ठित सुश्रुत सम्मान प्रदान किया गया। फोटी एक प्रतिष्ठित वैज्ञानिक निकाय है, जिसमें देश भर के नेत्र रोग विशेषज्ञ शामिल हैं। डॉ. भावना को यह पुरस्कार हाल ही में एम्स, नई दिल्ली में प्रो. जे.एस टिटियाल की अध्यक्षता में आयोजित 7वीं नेशनल असेंबली के दौरान प्रदान किया गया। सुश्रुत सम्मान, नेत्र विज्ञान के क्षेत्र में असाधारण योगदान देने वाले व्यक्तियों को फोटी द्वारा दिया जाने वाला एक सर्वोच्च सम्मान है। इस वर्ष यह सम्मान डॉ. भावना शर्मा को नेत्र शिक्षा और अभ्यास की उन्नति के लिए उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों और समर्पण के लिए प्रदान किया गया। एम्स भोपाल में नेत्र रोग विभाग की प्रोफेसर एवं प्रमुख डॉ. भावना शर्मा ने सुश्रुत सम्मान प्राप्त करने के बाद नेत्र संबंधी ज्ञान को आगे बढ़ाने में सहयोगात्मक प्रयासों के महत्व पर जोर दिया साथ ही कहा कि यह सम्मान मिलने के बाद उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है।

उल्लेखनीय है कि नेत्र विज्ञान के क्षेत्र में डॉ. भावना शर्मा के समर्पण और महत्वपूर्ण उपलब्धियों ने उन्हें पहचान दिलाई है। डॉ. भावना को हाल ही में आयोजित मध्य प्रदेश राज्य नेत्र रोग सोसायटी के वार्षिक सम्मेलन में ‘द स्टार ऑफ एमपी गोल्ड मेडल’ से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें ऑल इंडिया ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के अचीवमेंट अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है

संदर्भ स्रोत: पत्रिका

 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी
न्यूज़

संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी

करंट ने जब छीन ली हाथों की जान, पांव ने पकड़ी कलम और दी पहचान, https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/rajgarh-san...

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा
न्यूज़

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा , देने साप्ताहिक साइकिलिंग की पहल

महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से शुरू हुआ ग्रुप

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत
न्यूज़

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत

भोपाल के लगभग 100 स्थानों पर लीफ कम्पोस्टिंग यूनिट लगाने का है लक्ष्य. गोल्डन कम्पोस्ट से फिर से हरी-भरी होगी धरती

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट
न्यूज़

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट

घर के कचरे से बनेगी गैस, LPG पर निर्भरता घटाएगा IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच
व्यूज़

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच

 आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं मानी हार, 12 लाख के कर्ज से खड़ी की टीम, 3. इंडियन वीमेंस लीग में मप्र को दिलाया तीसरा स्थान