सुप्रीम कोर्ट  : गर्भ में पल रहे बच्चे को भी जीने का मौलिक अधिकार

blog-img

सुप्रीम कोर्ट  : गर्भ में पल रहे बच्चे को भी जीने का मौलिक अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने एक महिला की याचिका को खारिज कर दिया, एक 20 वर्षीय अविवाहित महिला ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए अपने 27 सप्ताह से अधिक की गर्भावस्था को समाप्त करने की याचिका लगाई थी, जिसमें उसने 27 सप्ताह से अधिक की गर्भावस्था को समाप्त करने की मांग की थी। कोर्ट ने कहा कि गर्भ में पल रहे भ्रूण को भी जीवित रहने का मौलिक अधिकार है। जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एसवीएन भट्टी की पीठ दिल्ली हाईकोर्ट की ओर से तीन मई को महिला की याचिका करने के फैसले के खिलाफ विशेष अनुमति पर विचार कर रही थी। जब हाईकोर्ट ने आदेश पारित किया था तो गर्भावस्था 29 सप्ताह से अधिक हो चुकी थी।

कानून से अलग नहीं दे सकते आदेश

याचिकाकर्ता अविवाहित छात्र है, जो नीट परीक्षा की तैयारी कर रही है। उनके वकील ने कहा, छात्रा को उसे गर्भावस्था के बारे में 16 अप्रैल को पता चला, जब उसे पेट में भारीपन और बेचैनी का अनुभव हुआ। उस समय तक गर्भ को 27 सप्ताह हो चुके थे। इस मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस बीआर गवई ने कहा, "हम कानून से अलग कोई आदेश पारित नहीं सकते हैं।"

 

ये भी पढ़िए ...

अनचाहे गर्भ पर कोर्ट सख्त डॉक्टरों को सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट की फटकार

मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी एक्ट के अनुसार गर्भावस्था को समाप्त करने की सीमा 24 सप्ताह है। इन नियम का उल्लंघन तभी किया जा सकता है, जब भ्रूण को लेकर अधिक समस्याएं हो या फिर मां के जीवन को खतरा हो। वकील ने पीठ से कहा कि याचिकाकर्ता का मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य खतरे में है।

'गर्भ में पल रहे बच्चे को भी जीने का मौलिक अधिकार'

इस पर जस्टिस मेहता ने कहा, "सात महीने की गर्भवती। गर्भ में पल रहे बच्चे के जीवन के बारे में क्या? गर्भ में पल रहे बच्चे को भी जीने का मौलिक अधिकार है।" जवाब में वकील ने कहा कि बच्चे को जन्म के बाद ही अधिकार मिलते हैं। याचिकाकर्ता की वकील ने आग्रह किया, "वह (छात्रा) समाज का सामना नहीं कर सकती। वह बाहर नहीं आ सकती। उसके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर विचार किया जाना चाहिए।" कोर्ट ने याचिकाकर्ता को बच्चे के जन्म के संबंध में चिकित्सा सुविधाओं के लिए एम्स से संपर्क करने की छूट दी।

संदर्भ स्रोत : एबीपी लाइव

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख , गुजारा भत्ता के बाद भी केस लड़ना उत्पीड़न

कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से
अदालती फैसले

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से , बड़ा झटका, महिला और बेटे को देना होगा भरण-पोषण

डीएनए टेस्ट से इन्कार करने वाले शिक्षक को हाई कोर्ट ने महिला और बच्चे को भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता , बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के आपसी समझौते से बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार खत्म नहीं हो सकते। अदालत ने गुजारा भत्...

सुप्रीम कोर्ट : पर्दे के पीछे अब भी जारी है
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : पर्दे के पीछे अब भी जारी है , लिंग चयन, जांच कानून सख्त हो

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि लिंग चयन जैसी अवैध प्रथाएं अब भी जारी हैं। कोर्ट ने कहा- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाएं जर...

दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला , टीचर्स को भी मिलेगी चाइल्ड केयर लीव

दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूल की महिला शिक्षकों को चाइल्ड केयर लीव देने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया