नेशनल गेम्स- नीरू ने स्वर्ण, नित्या ने जीता रजत

blog-img

नेशनल गेम्स- नीरू ने स्वर्ण, नित्या ने जीता रजत

उत्तराखंड में आयोजित में 38 वें राष्ट्रीय खेल के तहत शूटिंग खेल के शॉटगन विमेंस ट्रैप इवेंट में मध्यप्रदेश की शूटर नीरू ढांडा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित किया है। वहीं नित्या गंधे 100 मीटर दौड़ में 11.79 सेकंड के समय के साथ रजत पदक जीतकर एक और उपलब्धि अपने नाम की।

रविवार को 46 बटालियन पीएसी रुद्रपुर में 38वें राष्ट्रीय खेल के तहत शूटिंग स्पर्धा में शॉटगन महिला ट्रैप का  फाइनल मुकाबला खेला गया। प्रतियोगिता में 25-25 के पांच राउंड हुए। इसमें नीरू  ढांडा   115 सटीक निशाने लगाकर फाइनल में पहुंचीं। फाइनल में उन्होंने 50 में से 43 सटीक निशाने लगाकर स्वर्ण पदक जीत लिया।

नीरू ने कोच योगेंद्र पाल और इंद्रजीत सिकदर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इंद्रजीत सिकंदर ने बताया कि पूरे समय नीरू मैच में बनी रही, इसलिए उन्हें स्वर्ण पदक तक कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। शिवपुरी की रहने वाली नीरू पिछले पांच-छह सालों से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।

 ओपन नेशनल प्रतियोगिता में नित्या ने जीता था स्वर्ण

राष्ट्रीय खेलों में 100 मीटर दौड़ में  भोपाल मंडल के वाणिज्य विभाग में कार्यरत जूनियर क्लर्क सुश्री नित्या गंधे ने भारतीय रेलवे का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उन्होंने 11.79 सेकंड के समय के साथ रजत पदक जीतकर एक और उपलब्धि अपने नाम की।

यह पहला मौका नहीं है जब नित्या ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। उन्होंने इससे पहले अगस्त 2024 को रायबरेली में आयोजित इंटर रेलवे प्रतियोगिता में 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीते थे। उस प्रतियोगिता में उन्होंने 100 मीटर दौड़ में 11.44 सेकंड का सर्वश्रेष्ठ समय दर्ज किया था। इसके बाद, सितम्बर में बेंगलुरु में आयोजित ओपन नेशनल प्रतियोगिता में भी 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय रेलवे और भोपाल मंडल का नाम रोशन किया।

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न समाचार पत्र 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...

IEHE की वाणी का कजाखस्तान YEP 2026 के लिए चयन
न्यूज़

IEHE की वाणी का कजाखस्तान YEP 2026 के लिए चयन

वाणी राठौर 4 मध्यप्रदेश बटालियन एनसीसी की कैडेट हैं।