वीरांगना रानी दुर्गावती

blog-img

वीरांगना रानी दुर्गावती

चित्रांकन : ज़ेहरा कागज़ी

• सुधीर जैन, सतना

• डाक टिकटों में मप्र की महिलाएं

वीरांगना रानी दुर्गावती, रथ और महोबा के चंदेलवंशी राजा शालीवाहन की पुत्री थीं । उनका विवाह गोंडवाना राज्य के शासक दलपत शाह से हुआ था । दलपत शाह की अचानक मृत्यु हो जाने और उनके पीछे एक नाबालिग पुत्र छोड़ जाने पर दुर्गावती ने राज्य का शासन भार संभाल लिया। उन्होंने सन् 1548 से 1564 तक राज्य किया। उनके शासन काल में व्यापार खूब फूला-फला और प्रजा समृद्ध रही । अपने पति के पूर्वजों की भांति रानी दुर्गावती ने भी अपने राज्य का विस्तार किया और गोंडवाना राज्य का साहस, उदारता और चतुराई से राजनैतिक एकीकरण किया। उनकी विशाल सुसज्जित सेना में भारी संख्या में पैदल सैनिकों के अतिरिक्त 20,000 अश्वारोही और 1000 हाथी थे । दुर्गावती ने एक योद्धा के रूप में ख्याति अर्जित की और मालवा के सुल्तान बाज बहादुर के साथ सफलता के साथ युद्ध किया। उन्होंने अपने राज्य के विभिन्न भागों में जनहित के अनेक कार्य किये, जबलपुर में विशाल रानीताल सहित अनेक जलाशयों का निर्माण करवाया तथा शिक्षा का व्यापक प्रसार किया। सन् 1964 में मुगलों की सेना से युद्ध करते समय घायल हो जाने पर मुगल आक्रमणकारियों द्वारा बंदी बनाये जाने की बजाय स्वयं को छुरा घोंपकर उन्होंने अपना जीवन समाप्त कर लिया। भारतीय डाक विभाग द्वारा इस वीरांगना पर 24 जून 1988 को 60 पैसे मूल्य का एक डाक टिकट जारी किया गया।

लेखक डाक टिकट संग्राहक हैं।

इन्हें भी पढ़िये -

क्रांति त्रिवेदी

विजयाराजे सिंधिया

वीरांगना रानी अवन्तीबाई

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



युद्ध में पराजय के बाद भी कृष्णाबाई होलकर ने बचा लिया था अपना साम्राज्य
मध्यप्रदेश के इतिहास में महिलाएं

युद्ध में पराजय के बाद भी कृष्णाबाई होलकर ने बचा लिया था अपना साम्राज्य

कृष्णाबाई की बदौलत ही 1817 के होलकर-मराठा युद्ध में हार के बाद भी होलकर साम्राज्य का अस्तित्व बच पाया था।

एक रोमांचक प्रेमकथा की नायिका वासवदत्ता
मध्यप्रदेश के इतिहास में महिलाएं

एक रोमांचक प्रेमकथा की नायिका वासवदत्ता

वासवदत्ता अवन्ति महाजनपद के शासक चण्डप्रद्योत महासेन की पुत्री थी।

पहला भारतीय एक महिला, नर्मदा घाटी में मिला था मानव जीवाश्म
पहला भारतीय एक महिला

पहला भारतीय एक महिला, नर्मदा घाटी में मिला था मानव जीवाश्म

पहला भारतीय कौन है? मतलब पहला मानवीय जीव जो इस धरती पर रहा

रानी अवंती  बाई जिनकी शहादत आज भी है एक राज
स्वतंत्रता संग्राम में मप्र की महिलाएं

रानी अवंती बाई जिनकी शहादत आज भी है एक राज

रामगढ़ की रानी अवंती बाई ने वीरांगना लक्ष्मीबाई की तरह विदेशी सत्ता के विरुद्ध बगावत का झण्डा उठाया और 1857 के प्रथम स्...

विजयाराजे सिंधिया
डाक टिकटों पर मध्यप्रदेश की महिला विभूतियाँ

विजयाराजे सिंधिया

ग्वालियर रियासत की राजमाता श्रीमती विजयाराजे सिंधिया राजनीति में पूर्णत: सक्रिय रहने के बावजूद शिक्षा के प्रसार तथा गरीब...