मंडला की बेटी बनी मिसेज महाराष्ट्र रनर अप

blog-img

मंडला की बेटी बनी मिसेज महाराष्ट्र रनर अप

छाया: मीडिया टुडे डॉट इन और मेकलवाणी डॉट कॉम

• फिल्म एक्ट्रेस संगीता बिजलानी ने पहनाया क्राउन

मंडला। गत दिवस पुणे में आयोजित ‘मिसेज महाराष्ट्र चैंपियनशिप’ में मंडला की बेटी प्रतीक्षा खरे सेकंड रनर अप रहीं। पुणे की फाइव स्टार होटल हयात में ‘दीवा पेजेंट-2022 (सीजन-6)’ का आयोजन हुआ, जिसमें प्रतीक्षा ने एक से बढ़कर एक प्रतिस्पर्धियों से टक्कर लेकर फाइनल राउंड में अपना स्थान बनाया। फिल्म एक्ट्रेस संगीता बिजलानी ने क्राउन पहनाया व ट्रॉफी दी। उन्हें अनेक कंपनियों ने लगभग पचास हजार मूल्य के अपने प्रोडक्ट बतौर उपहार भेंट किए। प्रतीक्षा खरे ने फोक डांस, बॉलीवुड डांस, रैम्प वॉक, प्रश्नोत्तरी आदि राउंड को पार करके फाइनल दौर में अपना स्थान बनाया और सेकंड रनर अप की पोजीशन हासिल कर अवार्ड प्राप्त किया। फाइनल राउंड में प्रतीक्षा से संगीता बिजलानी द्वारा पूछे गए सवाल का अत्यंत बुद्धिमत्ता से जवाब देते हुए कहा कि मैं क्राउन में लगा हुआ डायमंड बनना चाहती हूं, जिससे मेरी सारी दुनिया ही बदल जाए। हालांकि उनका सपना प्रथम स्थान पाना था, लेकिन वह अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हैं। उन्होंने बताया कि वह हारी नहीं हैं। फिर से खुद को तैयार करेंगी।

मंडला में जन्मी व पढ़ी प्रतीक्षा गर्ल्स कॉलेज के प्राचार्य प्रो शरद नारायण व नीलम खरे की बेटी हैं। प्रतीक्षा ने शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज जबलपुर से इलेक्ट्रीकल इंजीनियर में बी.ई. किया है। मंडला में मप्र विद्युत मंडल में उपयंत्री के रूप में कार्य कर चुकीं प्रतीक्षा वर्तमान में सोलापुर (महाराष्ट्र) में है।

संदर्भ स्रोत : ईटीवी भारत डॉट कॉम और पत्रिका डॉट कॉम

Comments

  1. evervesom 30 Mar, 2023

    <a href=http://cialis.motorcycles>cheapest cialis online</a> PUBMED Abstract Kirkwood JM, Ibrahim J, Lawson DH, et al

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सतना की स्नेहा गुप्ता : NASA मिशन से
न्यूज़

सतना की स्नेहा गुप्ता : NASA मिशन से , Nasdaq Tower तक बनाई ग्लोबल पहचान

छोटे शहर से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंची सतना की युवा टेक प्रोफेशनल

ऑटो ड्राइवर की बेटी रीना यादव का WMPL में
न्यूज़

ऑटो ड्राइवर की बेटी रीना यादव का WMPL में , चयन, भोपाल बुल्स ने दिया मौका

शहडोल की बेटी रीना यादव क्रिकेट में कर रहीं कमाल, WMPL में भोपाल बुल्स टीम में मिली जगह

ग्वालियर की अनुष्का शर्मा संभालेंगी
न्यूज़

ग्वालियर की अनुष्का शर्मा संभालेंगी , टीम इंडिया-ए की कमान

इंग्लैंड दौरे के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी, उनके दमदार घरेलू प्रदर्शन और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीनियर टीम में डेब्यू के...

मांजरोद कला : जहां पूरी पंचायत महिलाओं के हाथों में
न्यूज़

मांजरोद कला : जहां पूरी पंचायत महिलाओं के हाथों में

बुरहानपुर की ग्राम पंचायत मांजरोद कला में पंचों से लेकर सरपंच सभी महिलाएं. विकास की नई इबारत लिख रही पंचायत.

सीहोर पुलिस में महिला नेतृत्व: एसपी सहित शीर्ष पदों पर महिलाएं
न्यूज़

सीहोर पुलिस में महिला नेतृत्व: एसपी सहित शीर्ष पदों पर महिलाएं

सीहोर में पुलिस प्रशासन में नारी शक्ति का असर, महिलाओं के नेतृत्व में नई शुरुआत