चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसा यात्री, महिला आरक्षक ने बचाई जान

blog-img

चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसा यात्री, महिला आरक्षक ने बचाई जान

छाया: देशबन्धु

ग्वालियर। ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर एक यात्री चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। चलती ट्रेन में चढ़ते समय उसका पैर लड़खड़ाया और वह गिर गया। हालांकि, कोई अनहोनी होती, इससे पहले ही आरपीएफ कॉन्स्टेबल पारुल यादव की उस पर नजर पड़ गई और उसने यात्री को सुरक्षित बचा लिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 की है। रात 11 बजे प्लेटफॉर्म नम्बर 2 पर दिल्ली की ओर जा रही मालवा एक्सप्रेस में सवार यात्री ओम प्रकाश सिंह पानी पीने नीचे उतरे थे। इस बीच ट्रेन चल पड़ी और वे चलती ट्रेन में चढऩे की कोशिश में फिसलकर गिर गए, यात्री को प्लेटफॉर्म व कोच के बीच घिसटता देख मौके पर मौजूद सिपाही पारुल यादव ने अपनी जान की परवाह न करते हुए उनका हाथ पकड़ कर ऊपर खींच लिया। यह देख आसपास के लोग भी आ गए और उन्हें बचा लिया। हादसे को देख कोच में सवार यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को तत्काल रुकवा दिया। आरपीएफ थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि हादसे में सुरक्षित बचे यात्री को केवल हाथ- पैरों में मामूली चोट आई और उसे यात्रा करने में कोई परेशानी नहीं थी इसलिए वे उसी ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हो गया।

सन्दर्भ स्रोत – देशबन्धु

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व

बाइक मैकेनिक बनीं इंद्रावती, गांव की बेटियों के लिए बनीं मिसाल
न्यूज़

बाइक मैकेनिक बनीं इंद्रावती, गांव की बेटियों के लिए बनीं मिसाल

सड़क हादसे में भाई को खोने के बाद नहीं टूटी हिम्मत, आज बाइक और मशीनों की दुनिया में बना रहीं अपनी पहचान

डॉ. आस्था धवन को मिला लोकमाता
न्यूज़

डॉ. आस्था धवन को मिला लोकमाता , अहिल्यादेवी होलकर विशिष्ट सम्मान

चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित