रस्सी कूद में ऋषिका ने बनाया रिकॉर्ड

blog-img

रस्सी कूद में ऋषिका ने बनाया रिकॉर्ड

छाया: दैनिक भास्कर 

• कोविड के दौरान लगे लॉक डाउन में नहीं छोड़ा अभ्यास. उसी का फ़ायदा मिला रिकॉर्ड बनाने में 

• रोजाना तीन घंटे करती है प्रैक्टिस,

• अब निगाह इंटरनेशनल मेडल पर

 

भोपाल। प्रदेश की युवा प्रतिभावान रोप स्कीपिंग प्लेयर्स ऋषिका श्रीवास्तव ने दिल्ली में खेली गई नेशनल रोप स्कीपिंग में नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने एक घंटे दो मिनट तक लगातार रस्सी कूदी और 5842 का नया रिकॉर्ड बनाया। अब वह इंटरनेशनल लेवल पर यही परफ़ॉर्मेंस देना चाहती हैं। इस टूर्नामेंट में मप्र के 108 खिलाड़ियों ने भागीदारी की थी और आठ गोल्ड समेत कुल 50 मेडल जीते। लेकिन ऋषिका ने जो परफ़ॉर्मेंस दिया है वो सबसे अलग है। ऋषिका जबलपुर की रहने वाली हैं और  वहां के गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल में कक्षा 12वीं छात्रा हैं। वह रोजाना स्कूल में अपनी कोच सारिका खान और आकांक्षा सैनी से तीन घंटे तक ट्रेनिंग लेती हैं। वह कहती हैं अच्छी ट्रेनिंग और लगन हो तो खेल आसान हो जाता है। मैं 6-7 साल से इस खेल से जुड़ी हूं। यह खेल बहुत आसान भी है और  बहुत कठिन भी है। आसान उनके लिए है जो नियमित प्रैक्टिस करते है और मुश्किल उनके लिए जो  दूर से देखते हैं। हालांकि मैंने दोनों लॉकडाउन में भी इस खेल को जारी रखा। अपने घर पर ही प्रैक्टिस करती रही। उसी का फायदा मिला।

संदर्भ स्रोत - दैनिक भास्कर 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



इजराइल के क्लब से खेलने वाली पहली
न्यूज़

इजराइल के क्लब से खेलने वाली पहली , भारतीय महिला फुटबॉलर बनीं धार की ज्योति

ज्योति की प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में घाना की राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम की पूर्व उपकप्तान एलशद्दाई अचे...

एशियन जंप रोप चैंपियनशिप : आस्था,
न्यूज़

एशियन जंप रोप चैंपियनशिप : आस्था, , श्रुतिका और तनिष्का चीन में दिखाएंगी दम

30 जुलाई से 5 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में देवास की बेटियां चीन में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

सामाजिक संवेदनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति: शोभिता
न्यूज़

सामाजिक संवेदनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति: शोभिता , ठाकुर की पहली लघु फिल्म ‘खिलावड़ी’

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बनाई पहचान, बांछड़ा समुदाय की बेटियों के संघर्ष को पर्दे पर लाती ‘खिलावड़ी’

डॉ. कविता शुक्ला को संस्कृति मंत्रालय की फैलोशिप
न्यूज़

डॉ. कविता शुक्ला को संस्कृति मंत्रालय की फैलोशिप

आकाशवाणी की संगीत स्वर चयन समिति में भी शामिल

नेत्रदान से हजारों जिंदगियों
न्यूज़

नेत्रदान से हजारों जिंदगियों , में रोशनी बिखेर रहीं उमा झंवर

नेत्रदान जागरूकता और कॉर्निया प्रत्यारोपण के माध्यम से उमा झंवर ने हजारों लोगों के जीवन में नई रोशनी पहुंचाने का सराहनीय...

खंडवा की महिलाओं ने सहजन  से खड़ा किया लाखों का कारोबार
न्यूज़

खंडवा की महिलाओं ने सहजन  से खड़ा किया लाखों का कारोबार

खंडवा के खेड़ी गांव की महिलाओं ने सहजन से जुड़े उत्पाद बनाकर बदली गांव की तस्वीर, रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल क...