आद्या तिवारी को मिलेगा विक्रम अवार्ड

blog-img

आद्या तिवारी को मिलेगा विक्रम अवार्ड

छाया: देशबन्धु

नर्मदापुरम। मप्र के सर्वोच्च खेल पुरस्कार विक्रम अवार्ड के लिए जिले की आध्या तिवारी का चयन हुआ है। आद्या  तिवारी को विक्रम अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। खेल के क्षेत्र में दिए जाने वाले विक्रम अवार्ड की सूची शनिवार देर शाम सोशल मीडिया पर सामने आई। इस सूची में मप्र के 12 खिलाडय़िों के नाम है। जिसमें नर्मदापुरम, इंदौर, भोपाल, धार, जबलपुर, सतना जिले के 12 खिलाडय़िों को पुरस्कार मिलेगा। इंदौर जिले के खाते में 5, भोपाल के 3, सतना, होशंगाबाद, देवास, धार जिले के खाते में एक-एक अवार्ड आएं है। सूची में सबसे ऊपर नर्मदापुरम की 19 साल की बेटी आद्या तिवारी है। आद्या  तिवारी सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी है। जो नेशनल, इंटरनेशनल और एशियन गेम्स में पुरस्कार जीत चुकी है। आद्या के पिता एडवोकेट दीपक तिवारी है। बीते दिनों ही नर्मदापुरम की बेटी आद्या  तिवारी ने गुजरात में आयोजित 36 वें नेशनल गेम्स में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीते हैं। सॉफ्ट टेनिस के मिक्सड डबल में आद्या  तिवारी और देवास के जय मीणा की जोड़ी ने गोल्ड मेडल जीता। गुजरात की धरती पर ही गुजरात की टीम को 5-2 से पराजित किया। इसी तरह मध्य प्रदेश सॉफ्ट टेनिस सिंगल्स में जय मीणा ने स्वर्ण पदक और आद्या  तिवारी ने रजत पदक हासिल किया।

संदर्भ स्रोत- देशबन्धु

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व

बाइक मैकेनिक बनीं इंद्रावती, गांव की बेटियों के लिए बनीं मिसाल
न्यूज़

बाइक मैकेनिक बनीं इंद्रावती, गांव की बेटियों के लिए बनीं मिसाल

सड़क हादसे में भाई को खोने के बाद नहीं टूटी हिम्मत, आज बाइक और मशीनों की दुनिया में बना रहीं अपनी पहचान

डॉ. आस्था धवन को मिला लोकमाता
न्यूज़

डॉ. आस्था धवन को मिला लोकमाता , अहिल्यादेवी होलकर विशिष्ट सम्मान

चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित