जन्म दिनांक : 23 सितम्बर, जन्म स्थान : भोपाल मप्र
माता : डॉ. चित्रा पिल्लई, पिता: श्री संजय कुमार पिल्लई
शिक्षा : पीएचडी (कथक), एमए (कथक), बी.टेक (सिविल इंजिनियर), प्रभाकर विद अंतिम (6 वर्षीय डिप्लोमा), कला रत्न (2 वर्षीय डिप्लोमा)
व्यवसाय : संस्थापक/निदेशक : नवधा कथकालय/ अतिथि शिक्षक (सीएम राइज़ सरदार पटेल स्कूल,भोपाल)/ एसआरजी रिर्सोस पर्सन-सीसीएलई गवर्नमेण्ट, भोपाल.
करियर यात्रा/जीवन यात्रा : राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठित मंचों पर नृत्य प्रस्तुतियां. वंचित वर्ग की 60 से भी ज़्यादा लड़कियों को नवधा कथकालय में कथक नृत्य की विधिवत गुरु शिष्य परम्परा से नृत्य शिक्षा देती हैं, इसके लिए एक वेबसाईट www.kathakswati.com भी लॉन्च की है. इसके पूर्व भोपाल के प्रतिष्ठित अनेक सीबीएसई स्कूलों में (नवनिधि, हस्सोमल लखानी पब्लिक स्कूल, ऑल सेंट्स स्कूल-गांधी नगर, रेड रोज स्कूल,लांबाखेड़ा और ऑल सेंट्स स्कूल-ईदगाह हिल्स) में नृत्य गुरु के रूप में कार्य किया. वर्तमान में सीएम राइज़ सरदार पटेल स्कूल, करोंद में अतिथि नृत्य शिक्षिका (कथक) के रूप में सेवाएं जारी.
उपलब्धियां/पुरस्कार
• कोविड के दौरान ऑनलाइन माध्यम से 4 सौ छात्रों एवं बीएड शिक्षकों को कथक में प्रशिक्षित किया
• स्कूल शिक्षा विभाग के नृत्य पाठ्यक्रम का मॉड्यूल बनाने में योगदान दिया जो प्रदेश के सभी सीएम राइज़ स्कूलों में लागू है
• पंडित बिरजू महाराज के सानिध्य में डब्ल्यूसीएफ में 17 सौ कथक कलाकारों का प्रतिनिधित्व किया (गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड बना-2016)
• पंडित राजेंद्र गंगानी जी के सानिध्य में 50वें खजुराहो नृत्य समारोह में 1485 कथक कलाकारों का प्रतिनिधित्व किया (गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बना -2023)
मंचीय प्रदर्शन
• खजुराहो अंतर्राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव (2018/2023)
• संस्कृति विभाग द्वारा नर्मदा जयंती पर मंडलेश्वर घाट पर आयोजित कार्यक्रम 2023
• संस्कृति विभाग द्वारा विष्णु दिगम्बर जयंती भोपाल रवींद्र भवन पर आयोजित कार्यक्रम 2021
• पर्यटन विभाग प्रदेश स्तरीय प्रश्नोत्तरी 2021
• ब्रिलियंट कन्वेंशन सेण्टर, इंदौर 2022
• मप्र स्थापना दिवस, रवीन्द्र भवन, भोपाल 2009
• गोत्सव-भोपाल 2004
• इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय, भोपाल 2005
• दूरदर्शन, भोपाल 2005/2006
• भारत भवन, भोपाल 2006
• होली उत्सव, सीएम हाउस-भोपाल 2007
• विश्व विरासत सप्ताह, राज्य संग्रहालय, भोपाल 2007
• भारत पर्व-सतना 2008
• राष्ट्रीय कथक उत्सव-भोपाल 2008
• अंकुर उत्सव, शहीद भवन, भोपाल 2010
• नर्मदा अष्टक उत्सव,रतलाम 2010
• अखिल भारतीय तमिल संगम भोपाल 2018/2019
• गोरखपुर कुलपति सम्मेलन 2009
कार्यशाला
• पं. बिरजू महाराज,मुंबई , पं. रामलाल जी,रायपुर, रागिनी महाराज (बिरजू महाराज जी की पोती) ऑनलाइन, डॉ. राखी जोशी.भोपाल, डॉ. प्रफुल्ल गेहलोत आदि द्वारा आयोजित कार्यशालाओं में भाग लिया.
सम्मान
• ओपन यूथ में प्रथम राज्य स्तरीय, प्रथम संभाग स्तरीय तथा प्रथम जिला स्तरीय कथक नृत्यांगना पुरस्कार (वर्ष 2015)
• संस्कृत भारती भोपाल द्वारा महिला सशक्तिकरण पुरस्कार (2014)
• पीपुल्स ग्रुप द्वारा गुरुवर सम्मान (2023)
• बंसल ग्रुप द्वारा सृजन शिक्षक सम्मान (2023)
• तमिल संगम द्वारा कथक गुरु सम्मान (2023)
• मप्र पर्यटन विभाग द्वारा मिंटो हॉल में आयोजित राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में कथक गुरु सम्मान (2021)
• ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर, इंदौर द्वारा कथक गुरु सम्मान (वर्ष 2022)
रुचियां : गायन
अन्य जानकारी : रायगढ़ घराने की कथक नृत्यांगना, दूरदर्शन कलाकार, गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की कविताओं पर कथक की प्रस्तुति। 26 जनवरी को शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में इनके मार्गदर्शन में 80 बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य को प्रथम पुरस्कार मिला। सेवा भारती की सौ से अधिक गरीब बच्चियों को कथक नृत्य शिक्षा निःशुल्क प्रदान की.अपने कथक संस्थान में 60 बच्चों को कथक की शिक्षा मुफ्त में देकर उन्हें मंच प्रदान करवाती हैं. अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि और निर्णायक के रूप में उपस्थित.