कलकत्ता हाईकोर्ट : शिक्षित और कमाने वाली पत्नी से

blog-img

कलकत्ता हाईकोर्ट : शिक्षित और कमाने वाली पत्नी से
घर खर्च में योगदान की उम्मीद ‘क्रूरता’ नहीं

कलकत्ता हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले सुनाया है। हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई पति या ससुराल पक्ष किसी शिक्षित और कमाने वाली महिला से घर खर्च में योगदान की उम्मीद करता है, तो इसे भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 498A के तहत ‘क्रूरता’ नहीं माना जा सकता। कोर्ट ने इस आधार पर भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग के एक कर्मचारी और उसके माता-पिता के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामला और एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत दर्ज केस को खारिज कर दिया। 

न्यायमूर्ति अजय कुमार गुप्ता ने ये फैसला सुनाते हुए कहा कि दांपत्य जीवन का स्वभाव ही ऐसा है जिसमें  पति पत्नी दोनों से आपसी सम्मान बनाए रखने, जिम्मेदारियां साझा करने और समाज के कल्याण में योगदान की उम्मीद की जाती है। पत्नी शिक्षित और कमाने वाली महिला है। ऐसे में घरखर्च में योगदान करना, कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन खरीदारी करना या सास द्वारा बच्चे को खिलाने को कहना इन सबको किसी भी तरह IPC की धारा 498A के तहत ‘क्रूरता’ नहीं कहा जा सकता। इसी तरह, संयुक्त रूप से खरीदे गए फ्लैट की ईएमआई भरना या पिता का बच्चे को बाहर ले जाना भी घरेलू जीवन की सामान्य घटनाएं हैं।

जानें पूरा मामला

बता दें कि ये मामला 2011 में हुई शादी से जुड़ा है। जीएसआई में कार्यरत महिला ने पति और ससुराल पक्ष पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया कि उसका पति अधीर, आक्रामक, असंवेदनशील और आत्मकेंद्रित है। महिला ने यह भी कहा कि उसके पति और ससुराल वालों ने उसकी जाति और रूप-रंग को लेकर टिप्पणी की और मजाक उड़ाया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि परिवार वाले उसे होम लोन की ईएमआई भरने के लिए मजबूर करते थे और उसके और बच्चे के लिए पर्याप्त भोजन, कपड़े और दवाइयां उपलब्ध नहीं कराते थे। इसी के चलते उसे ऑनलाइन सामान खरीदना पड़ता था।

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विवाहित बेटियों को अनुकंपा नियुक्ति से बाहर नहीं रखा जा सकता। न्यायालय ने इसे समानता और संवैधानि...

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि पति-पत्नी द्वारा एक-दूसरे पर क्रूरता के आरोप लगाने की स्थिति को आपसी सहमति से तलाक नहीं माना ज...

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख , गुजारा भत्ता के बाद भी केस लड़ना उत्पीड़न

कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से
अदालती फैसले

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से , बड़ा झटका, महिला और बेटे को देना होगा भरण-पोषण

डीएनए टेस्ट से इन्कार करने वाले शिक्षक को हाई कोर्ट ने महिला और बच्चे को भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता , बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के आपसी समझौते से बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार खत्म नहीं हो सकते। अदालत ने गुजारा भत्...