भोपाल की तनिष्का को मिली केंद्रीय स्कॉलरशिप

blog-img

भोपाल की तनिष्का को मिली केंद्रीय स्कॉलरशिप

भोपाल की किशोरवय नृत्यांगना और अभिनेत्री तनिष्का हतवलने का चयन सी.सी.आर.टी (नई दिल्ली) द्वारा भरतनाट्यम विधा में केन्द्रीय छात्रवृत्ति योजना में किया गया है। वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के लिए चयनित छात्रों में भरतनाट्यम में मध्यप्रदेश से जूनियर स्कॉलरशिप में केवल एक ही प्रतिभागी का चयन हुआ है। तनिष्का, प्रतिभालय आर्टस अकादमी, भोपाल में डाॅ. मंजू मणि हतवलने से विधिवत गुरू शिष्य परंपरा से शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम की शिक्षा प्राप्त कर रहीं हैं। 

उल्लेखनीय है कि तनिष्का पर एक डाक्यूमेंट्री फिल्म भी बनी है जो कि युवा निर्देशक एवं लेखक सुदीप सोहनी द्वारा निर्देशित है एवं सांइस फिल्म फेस्टिवल केरल, जर्मनी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल - जर्मनी, शिमला अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल सहित कई फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित हो चुकी है। हाल ही में प्रवीण मोरछले द्वारा निर्देशित देशभर में रिलीज हुई फिल्म "सर मैडम सरपंच" में भी तनिष्का ने सीमा बिस्वास के साथ अहम भूमिका निभाई है। 

तनिष्का को मध्यप्रदेश राज्य बालश्री, अहिल्या सम्मान (क्रिस्प मध्यप्रदेश द्वारा), नृत्य किशोरी, बाल नर्तकी ,नृत्य रत्न आदि कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

पंचायती राज दिवस पर रीवा, मध्यप्रदेश में आयोजित प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम में तनिष्का द्वारा प्राकृतिक खेती पर नृत्य नाटिका में मुख्य किरदार निभाया गया जिसे प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा बहुत सराहा गया।

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी
न्यूज़

संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी

करंट ने जब छीन ली हाथों की जान, पांव ने पकड़ी कलम और दी पहचान, https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/rajgarh-san...

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा
न्यूज़

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा , देने साप्ताहिक साइकिलिंग की पहल

महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से शुरू हुआ ग्रुप

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत
न्यूज़

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत

भोपाल के लगभग 100 स्थानों पर लीफ कम्पोस्टिंग यूनिट लगाने का है लक्ष्य. गोल्डन कम्पोस्ट से फिर से हरी-भरी होगी धरती

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट
न्यूज़

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट

घर के कचरे से बनेगी गैस, LPG पर निर्भरता घटाएगा IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच
व्यूज़

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच

 आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं मानी हार, 12 लाख के कर्ज से खड़ी की टीम, 3. इंडियन वीमेंस लीग में मप्र को दिलाया तीसरा स्थान