बॉम्बे हाईकोर्ट: उकसाने के लिए दूसरी

blog-img

 बॉम्बे हाईकोर्ट: उकसाने के लिए दूसरी
पत्नी पर नहीं चला सकते मुकदमा

बॉम्बे हाईकोर्ट ने अपने एक आदेश में कहा कि अगर किसी महिला के पति ने दूसरी शादी कर ली है और उसे प्रताड़ित कर रहा है तो इसके लिए उसकी नई पत्नी या उसके पिता के खिलाफ उकसाने का मुकदमा नहीं किया जा सकता है। इसके साथ ही मुंबई की महिला और उसके पिता के खिलाफ दायर मुकदमा रद्द कर दिया गया। न्यायमूर्ति मकरंद कार्णिक की एकल न्यायाधीश पीठ ने महिला और उसके पिता की याचिका को स्वीकार करते हुए कहा कि शिकायत में एकमात्र दावा यह है कि पति ने पहली पत्नी के रहते किसी और महिला से शादी कर ली है। ऐसे में उकसावे के दावे के आरोप को मुकदमा नहीं माना जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि विक्रोली की रहने वाली महिला और उसके पिता ने विक्रोली में एक मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अदालत के नवंबर 2007 के आदेश को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का रुख किया था।

व्यक्ति की पहली पत्नी की शिकायत के आधार पर मामला शुरू किया गया था। उन्होंने कहा कि मार्च 1990 में उस व्यक्ति से शादी की थी और शादी से तीन बेटियां पैदा हुईं। महिला ने दावा किया कि जुलाई 2005 में उसे पति का घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति उसके साथ दुर्व्यवहार करता था। तीन महीने बाद उसे पता चला कि उसके पति ने उसके रहते हुए दूसरी शादी कर ली है।

पहली पत्नी की शिकायत के आधार पर मजिस्ट्रेट ने उसके पति पर द्विविवाह (भारतीय दंड संहिता की धारा 494 के तहत) करने और दूसरी पत्नी और उसके पिता पर उकसाने (भारतीय दंड संहिता की धारा 109 के तहत) के लिए मुकदमा चलाने की प्रक्रिया जारी की। दूसरी पत्नी और उसके पिता ने नवंबर 2007 के मजिस्ट्रेट आदेश को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

उनकी याचिका के विरोध में दलील दी गई कि महिला ने आरोपी के साथ विवाह किया था। इसलिए मजिस्ट्रेट अदालत द्वारा उसके और उसके पिता के खिलाफ प्रक्रिया जारी करना उचित था।

बॉम्बे हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति कार्णिक ने पिता-पुत्री के खिलाफ दायर मामले को रद्द कर दिया। न्यायाधीश ने कहा कि मुख्य अपराधी होने के नाते पति पर आईपीसी की धारा 494 के तहत कार्रवाई की जा सकती है। न्यायाधीश ने कहा, “शिकायत में इस बात की बिल्कुल भी जानकारी नहीं है कि आवेदकों ने किस तरह से पति की सहायता की या उसे उकसाया।”

सन्दर्भ स्रोत :हिन्दुस्तान 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख , गुजारा भत्ता के बाद भी केस लड़ना उत्पीड़न

कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से
अदालती फैसले

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से , बड़ा झटका, महिला और बेटे को देना होगा भरण-पोषण

डीएनए टेस्ट से इन्कार करने वाले शिक्षक को हाई कोर्ट ने महिला और बच्चे को भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता , बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के आपसी समझौते से बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार खत्म नहीं हो सकते। अदालत ने गुजारा भत्...

सुप्रीम कोर्ट : पर्दे के पीछे अब भी जारी है
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : पर्दे के पीछे अब भी जारी है , लिंग चयन, जांच कानून सख्त हो

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि लिंग चयन जैसी अवैध प्रथाएं अब भी जारी हैं। कोर्ट ने कहा- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाएं जर...

दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला , टीचर्स को भी मिलेगी चाइल्ड केयर लीव

दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूल की महिला शिक्षकों को चाइल्ड केयर लीव देने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया