मद्रास हाईकोर्ट : गोद लिए हुए बच्चे के

blog-img

मद्रास हाईकोर्ट : गोद लिए हुए बच्चे के
जैविक रिश्तेदार संपत्ति के अधिकारी नहीं

मद्रास हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा है कि किसी गोद लिए हुए बच्चे के जैविक माता-पिता या अन्य रिश्तेदार उसके दत्तक परिवार से मिली संपत्ति के अधिकारी नहीं हो सकते हैं। हाईकोर्ट ने कहा कि हिंदू अडॉप्टेशन एंड मेंटेनेंस एक्ट 1956 के तहत दत्तक परिवार की संपत्ति पर दावा नहीं किया जा सकता। जस्टिस जीके इलांथिराइयान ने कहा था कि धारा 12 में स्पष्ट किया गया है कि जब किसी को गोद ले लिया जाता है तो उसके जन्म देने वाले परिवार से संबंध खत्म हो जाते हैं।

उन्होंने कहा था, गोद लिए गए बच्चे की मौत के बाद भी उसके रिश्तेदार उसके दत्तक-मां बाप की संपत्ति पर दावा नहीं कर सकते। हाईकोर्ट ने कहा, गोद लेने की तारीख पर ही उसके संबंध अपने जैविक परिवार से खत्म हो गए थे। वहीं वे सारे अधिकार दत्तक परिवार को मिल गए।

दरअसल कोर्ट वी सेक्थिवेल की एक रिट पिटिशन पर सुनवाई कर रहा था। याचिका में कहा गया था उन्हें अपने चचेरे भाई से रिलेशन का सर्टिफिकेट दिया जाए ताकि वह उनकी संपत्ति पर दावा कर सकें। चचेरे भाई की मौत 2020 में हो गई थी। वहीं सेक्थिवेल ने चचेरे भाई के जाविक परिवार के दावे को चुनौती भी दी थी। सेक्थिवेल के मुताबिक उनके दादा-दादी के दो बेटे थे। एक का नाम रामासामी और दूसरे का नाम वारनावासी था। इसके अलावा उनकी एक बेटी थी जिनका नाम लक्ष्मी था।

सेक्थिवेल वारनावासी के बेटे हैं। वहीं रामासामी और उनकी पत्नी का कोई बच्चा नहीं था। 1999 में उन्होंने कोट्टरावेल नाम के एक लड़के को गोद ले लिया। थोड़े दिनों के बाद रामासामी और उनकी पत्नी की मौत हो गई। कुछ साल बाद ही 2020 में कोट्टारवेल की भी मौत हो गई। सक्थिवेल के दो और चचेरे भाई हैं। वहीं उनकी बुआ लक्ष्मी की एक बेटी है। कोट्टारवेल की प्रॉपर्टी पर दावा करने के लिए वे सभी कोर्ट पहुंचे थे। वहीं कोट्टारवेल के जैविक रिश्तेदारों ने भी दावा कर दिया। वहीं कोर्ट ने कहा कि गोद लिए गए कोट्टारवेल के जैविक परिवार से सारे संबंध उसी वक्त खत्म हो गए थे जब उन्हें गोद लिया गया था।

संदर्भ स्रोत : लाइव लॉ

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विवाहित बेटियों को अनुकंपा नियुक्ति से बाहर नहीं रखा जा सकता। न्यायालय ने इसे समानता और संवैधानि...

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि पति-पत्नी द्वारा एक-दूसरे पर क्रूरता के आरोप लगाने की स्थिति को आपसी सहमति से तलाक नहीं माना ज...

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख , गुजारा भत्ता के बाद भी केस लड़ना उत्पीड़न

कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से
अदालती फैसले

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से , बड़ा झटका, महिला और बेटे को देना होगा भरण-पोषण

डीएनए टेस्ट से इन्कार करने वाले शिक्षक को हाई कोर्ट ने महिला और बच्चे को भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता , बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के आपसी समझौते से बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार खत्म नहीं हो सकते। अदालत ने गुजारा भत्...