सतना की अर्चना कुशवाहा को राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार

blog-img

सतना की अर्चना कुशवाहा को राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार

छाया : अर्चना कुशवाहा के फेसबुक अकाउंट से

सतना जिले के अमकुई गांव की अर्चना कुशवाहा को उनकी सामाजिक सेवा और जनहित के कामों के लिए हाल ही में एक और सम्मान मिला है। मध्य प्रदेश सरकार ने उन्हें राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया। यह सम्मान उन्हें अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मिला। 

2020-21 सत्र के काम के लिए सम्मान

अर्चना को यह पुरस्कार सत्र 2020-21 में किए गए कामों के लिए मिला है। इस दौरान उन्होंने वृक्षारोपण, रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर और नेत्र शिविर में हिस्सा लेकर लोगों की मदद की। इसके साथ ही उन्होंने मतदाता जागरूकता अभियान और पर्यावरण संरक्षण में भी सक्रिय भूमिका निभाई। अर्चना ने वर्ष 2017 में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) में जॉइन किया. उसके बाद कोविड-19 महामारी के समय उन्होंने जरूरतमंद लोगों को खाना और अन्य जरूरी मदद पहुंचाई।

पहले भी मिल चुके हैं बड़े सम्मान

यह पहला मौका नहीं है जब अर्चना को उनके काम के लिए सम्मान मिला हो। पिछले साल सितंबर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार दिया था। इसके अलावा वे सतना गौरव सम्मान 2023 और विंध्य गौरव अवार्ड 2022 की भी विजेता रह चुकी हैं।अर्चना को प्रदेश के अन्य जिले में भी 40 से अधिक पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। 

प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रही अर्चना

र्चना इस समय प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रही हैं और सतना नगर निगम की स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर भी हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता बेला कुशवाहा और रामअवतार कुशवाहा, NSS जिला संगठक डॉ. क्रांति मिश्रा, वरिष्ठ अधिकारियों और अपने कॉलेज के शिक्षकों को दिया।

सन्दर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी
न्यूज़

संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी

करंट ने जब छीन ली हाथों की जान, पांव ने पकड़ी कलम और दी पहचान, https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/rajgarh-san...

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा
न्यूज़

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा , देने साप्ताहिक साइकिलिंग की पहल

महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से शुरू हुआ ग्रुप

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत
न्यूज़

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत

भोपाल के लगभग 100 स्थानों पर लीफ कम्पोस्टिंग यूनिट लगाने का है लक्ष्य. गोल्डन कम्पोस्ट से फिर से हरी-भरी होगी धरती

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट
न्यूज़

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट

घर के कचरे से बनेगी गैस, LPG पर निर्भरता घटाएगा IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच
व्यूज़

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच

 आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं मानी हार, 12 लाख के कर्ज से खड़ी की टीम, 3. इंडियन वीमेंस लीग में मप्र को दिलाया तीसरा स्थान