समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए

blog-img

समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए
समीक्षा मिश्रा को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से सम्मान

पुणे। समाज सेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान देने वाली समीक्षा मिश्रा को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान पुणे में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदान किया गया, जहाँ उनके द्वारा किये गये सामाजिक कार्यों की खुले दिल से सराहना की गयी।

समीक्षा मिश्रा 'प्राउड इंडियन केअरिंग क्लब' की संस्थापक हैं। यह एक अखिल भारतीय सहायता समूह है। इस संगठन के माध्यम से अब तक 50 हज़ार से अधिक ज़रूरतमंद लोगों को सहायता पहुँचाई गयी है। उन्होंने बच्चों, महिलाओं, ट्रांसजेंडर समुदाय, वंचित और हाशिये पर रह रहे लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया है।

कोविड महामारी के कठिन समय में उन्होंने 20 हज़ार से अधिक लोगों को भोजन, दवाइयाँ, मानसिक स्वास्थ्य सहायता और अन्य जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराईं। उनका कार्य केवल राहत पहुँचाने तक सीमित नहीं रहा, उन्होंने कई ज़िंदगियों को बदलने का काम भी किया।

उनकी एक विशेष उपलब्धि यह रही कि एक ज़रूरतमंद छात्र, जिसे उन्होंने पढ़ाई और आर्थिक सहायता प्रदान की, आज इंजीनियरिंग के दूसरे वर्ष में अध्ययन कर रहा है। यह उनकी सामाजिक प्रतिबद्धता और प्रभावशाली मार्गदर्शन का जीता-जागता उदाहरण है।

वर्तमान में भी वे अपने सपोर्ट ग्रुप को सक्रिय रूप से चला रही हैं और कई गैर-सरकारी संगठनों के साथ सलाहकार के रूप में जुड़कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रही हैं।

उल्लेखनीय है कि समीक्षा मिश्रा देशबन्धु, जबलपुर के वरिष्ठ संपादक अशोक कुमार मिश्रा की बहू हैं। उन्होंने अपने परिवार की सामाजिक और पत्रकारिता परंपरा को आगे बढ़ाते हुए समाज सेवा को अपना उद्देश्य बनाया है।

छाया : स्व संप्रेषित

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी
न्यूज़

संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी

करंट ने जब छीन ली हाथों की जान, पांव ने पकड़ी कलम और दी पहचान, https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/rajgarh-san...

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा
न्यूज़

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा , देने साप्ताहिक साइकिलिंग की पहल

महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से शुरू हुआ ग्रुप

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत
न्यूज़

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत

भोपाल के लगभग 100 स्थानों पर लीफ कम्पोस्टिंग यूनिट लगाने का है लक्ष्य. गोल्डन कम्पोस्ट से फिर से हरी-भरी होगी धरती

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट
न्यूज़

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट

घर के कचरे से बनेगी गैस, LPG पर निर्भरता घटाएगा IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच
व्यूज़

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच

 आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं मानी हार, 12 लाख के कर्ज से खड़ी की टीम, 3. इंडियन वीमेंस लीग में मप्र को दिलाया तीसरा स्थान