राजस्थान हाईकोर्ट :  जब तक विवाह नहीं

blog-img

राजस्थान हाईकोर्ट :  जब तक विवाह नहीं
होता, एक साथ रहना द्विविवाह नहीं

 

राजस्थान हाईकोर्ट ने एक मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि जब तक पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी महिला के साथ कोई शख्स कानूनी तौर पर शादी न कर ले, तब तक वह दूसरी शादी के मामले में अपराधी नहीं हो सकता है। इसके लिए कानूनी रूप से शादी होना जरूरी है। कोर्ट ने यह टिप्पणी करते हुए केस को रद्द किया है। राजस्थान हाई कोर्ट ने एक मामले में सुनवाई करते हुए शादी के बाद दूसरी महिला के साथ रहे रहे पति को दोषी नहीं माना है। हाई कोर्ट ने कहा कि दूसरी शादी का अपराध किसी शख्स के खिलाफ तब तक नहीं माना जाएगा, जब तक कि उसकी दूसरी महिला के साथ कानूनी तौर पर दूसरी शादी न हो गई हो। कोर्ट ने यह भी कहा कि सिर्फ इस बात पर कि वह दूसरी महिला के साथ रह रहा उसके खिलाफ दूसरी शादी का अपराध दर्ज नहीं किया जा सकता।

बार एंड बेंच की एक रिपोर्ट के मुताबिक जज ने इस दौरान टिप्पणी करते हुए कहा कि आईपीसी की धारा 494 के तहत कोई भी शख्स दूसरी शादी करने का अपराधी तब ही माना जाएगा जब कि उसने कानूनी रूप से एक पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी कर ली हो। सिर्फ इस बात पर कि शख्स दूसरी महिला के साथ रह रहा है दूसरी शादी का अपराध उसके खिलाफ नहीं बनता है।

दरअसल याचिकाकर्ता की पत्नी ने उस पर दूसरी शादी करने, उसके साथ क्रूरता करने के अलावा कई आरोप लगाए थे। ट्रायल कोर्ट में चल रहे मुकदमे पर पति ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। पत्नी के वकील ने पति की याचिका को यह कहकर खारिज कराने की कोशिश की कि वह नाता प्रथा (बिना शादी के दूसरी महिला के साथ पति-पत्नी की तरह रहना) में रह रहा है, यह मान भी लिया जाए तो भी वह दूसरी शादी का दोषी है। हालांकि सभी दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने पति की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि कोर्ट में ऐसा कोई भी सबूत पेश नहीं किया गया जिसमें यह साबित हो सके कि पति जिस महिला के साथ रह रहा है उसके साथ उसने कानूनी रूप से दूसरी शादी की है। कोर्ट ने इस दौरान कहा कि दूसरी शादी का अपराध साबित नहीं होता है इसलिए ट्रायल कोर्ट में चल रहे अपराधिक केस को रद्द किया जाता है।

संदर्भ स्रोत :  टीवी 9 डॉट कॉम

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख , गुजारा भत्ता के बाद भी केस लड़ना उत्पीड़न

कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से
अदालती फैसले

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से , बड़ा झटका, महिला और बेटे को देना होगा भरण-पोषण

डीएनए टेस्ट से इन्कार करने वाले शिक्षक को हाई कोर्ट ने महिला और बच्चे को भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता , बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के आपसी समझौते से बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार खत्म नहीं हो सकते। अदालत ने गुजारा भत्...

सुप्रीम कोर्ट : पर्दे के पीछे अब भी जारी है
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : पर्दे के पीछे अब भी जारी है , लिंग चयन, जांच कानून सख्त हो

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि लिंग चयन जैसी अवैध प्रथाएं अब भी जारी हैं। कोर्ट ने कहा- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाएं जर...

दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला , टीचर्स को भी मिलेगी चाइल्ड केयर लीव

दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूल की महिला शिक्षकों को चाइल्ड केयर लीव देने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया