प्रमिला सायदाम - मुर्गी पालन और

blog-img

प्रमिला सायदाम - मुर्गी पालन और
जैविक खेती से बदली तकदीर

छाया : पीआरओ बडवानी के फेसबुक अकाउंट से

बड़वानी जिले के आकांक्षी विकासखंड के ग्राम पोसपुर की रहने वाली प्रमिला सायदाम आज ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। कभी रोजगार की तलाश में परिवार सहित पलायन करने को मजबूर प्रमिला अब अपने ही गांव में रहकर सम्मानजनक जीवन जी रही हैं।

मजदूरी के लिए बाहर जाना पड़ता था, जिससे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती थी। इसी दौरान प्रमिला ग्राम के ‘प्रभु स्वयं सहायता समूह’ से जुड़ीं। समूह की बैठकों और प्रशिक्षण से उन्हें स्वरोजगार की जानकारी मिली और आत्मविश्वास बढ़ा। 

400 चूजों से शुरू हुआ आत्मनिर्भरता का सफर

स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद प्रमिला ने 400 मुर्गी के चूजों के साथ मुर्गी पालन की शुरुआत की। उनकी मेहनत रंग लाई और यह कार्य उनकी नियमित आय का प्रमुख स्रोत बन गया। मुर्गी पालन में सफलता मिलने के बाद उन्होंने बकरी पालन भी शुरू किया। आज वे अपने घर के पास की जमीन पर जैविक तरीके से सब्जी और गेहूं की खेती कर रही हैं। खेती और पशुपालन के इस मॉडल ने उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना दिया है।

अब नहीं करना पड़ता पलायन, बच्चों को मिल रही बेहतर शिक्षा

प्रमिला बताती हैं, “अब मजदूरी के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ती। करीब एक साल से पति के साथ गांव में ही रहकर खेती और पशुपालन से आजीविका चला रहे हैं। बच्चे अब बड़वानी के निजी स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं।” 

आकांक्षी विकासखंड के भ्रमण के दौरान जिला कलेक्टर जयति सिंह ने प्रमिला से मुलाकात की और उनकी सफलता की कहानी सुनी। उनकी मेहनत से प्रभावित होकर कलेक्टर ने उनका हौसला बढ़ाया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा बनीं 

प्रमिला  की यह कहानी दर्शाती है कि स्वयं सहायता समूह से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से सशक्त बन सकती हैं, बल्कि आत्मनिर्भर बनकर समाज में नई पहचान भी बना सकती हैं। मुर्गी पालन, बकरी पालन और जैविक खेती जैसे छोटे व्यवसाय आज ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का सशक्त माध्यम बन रहे हैं।

सन्दर्भ स्रोत : ईटीवी भारत

सम्पादन : मीडियाटिक डेस्क 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



न्यायपालिका में बढ़े महिलाओं का
न्यूज़

न्यायपालिका में बढ़े महिलाओं का , प्रतिनिधित्व : मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत 

कहा- महिलाएं किसी प्रकार की रियायत नहीं चाहतीं, बल्कि उन्हें न्यायपू्र्ण और उचित प्रतिनिधित्व चाहिए

8वीं पास चिंतामणि ने आलू से खड़ा किया करोड़ों का कारोबार
न्यूज़

8वीं पास चिंतामणि ने आलू से खड़ा किया करोड़ों का कारोबार

 ‘दीदी चिप्स’ बना महिलाओं की आत्मनिर्भरता की मिसाल मप्र से कर्नाटक-गुजरात तक फैला व्यवसाय

महिला इंजीनियरों के भरोसे इंदौर की
न्यूज़

महिला इंजीनियरों के भरोसे इंदौर की , ट्रांसमिशन व्यवस्था, 24×7 अलर्ट मोड में टीम

ट्रांसमिशन लाइन से लेकर सबस्टेशन तक संभाल रहीं जिम्मेदारी, मुस्तैदी से बनी रहती है निर्बाध बिजली सप्लाई

एसडीएम से आईएएस बनेंगी पूजा, एमपीपीएससी
न्यूज़

एसडीएम से आईएएस बनेंगी पूजा, एमपीपीएससी , के बाद यूपीएससी में भी रचा इतिहास

तेंदूखेड़ा की एसडीएम पूजा सोनी ने UPSC में हासिल की 249वीं रैंक

बैतूल की राखी बेडरे का मप्र कबड्डी टीम में चयन
न्यूज़

बैतूल की राखी बेडरे का मप्र कबड्डी टीम में चयन

पार्ट टाइम जॉब कर पूरी की पढ़ाई, दिल्ली की कबड्डी एकेडमी में कर रही हैं ट्रेनिंग

अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रियांशी प्रजापत को रजत
न्यूज़

अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रियांशी प्रजापत को रजत

उज्जैन की प्रियांशी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराया तिरंगा