भोपाल की प्राची का पैरा वर्ल्डकप में दूसरा ब्रॉन्ज

blog-img

भोपाल की प्राची का पैरा वर्ल्डकप में दूसरा ब्रॉन्ज

छाया : विकिपीडिया 

अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित भोपाल की प्राची यादव ने पोलैंड में आयोजित वर्ल्ड पेरा केनों में ब्रॉन्ज जीता है। यह पदक उन्होंने केएल-2 वुमंस 200 मीटर कैटेगरी में जीता है। इस रेस में उन्हें जर्मनी, इटली, फ्रांस, कजाकिस्तान, पोलैंड और आस्ट्रेलिया के कयाक चुनौती दे रहे थे। गोल्ड जर्मनी की चालॉट और सिल्वर भी जर्मनी की ही एंजा एल्डर ने जीता। 

पिछली बार केनोइंग में जीता था ब्रॉन्ज मेडल

प्राची ने पिछले वर्ल्ड कप में केनो में ब्रॉन्ज जीता था। इस बार उन्होंने कयाकिंग में मेडल जीता है। पेरा खिलाड़ियों को कयाकिंग में दोनों ओर चप्पू चलाना होता है, जबकि केनोइंग में एक ही तरफ।

बता दें कि उन्होंने 2018 में पैरा कैनोइंग शुरू किया था, हालांकि उनकी एथलेटिक यात्रा 2007 में तैराकी के साथ शुरू हुई थी। 2020 में मध्य प्रदेश सरकार से उन्हें विक्रम पुरस्कार और 2023 में भारत सरकार से अर्जुन पुरस्कार प्राप्त हुआ था।

प्राची ने वर्ष 2022 पैरालिंपिक विश्व कप में कांस्य पदक अपने नाम किया था। उन्होंने टोक्यो पैरालिंपिक में भी भाग लिया था और देश की पहली खिलाड़ी बनीं जो कैनो में पदक जीतने में सफल रही। उन्होंने हांग्जो पैरा एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक भी जीता है।

सन्दर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी
न्यूज़

संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी

करंट ने जब छीन ली हाथों की जान, पांव ने पकड़ी कलम और दी पहचान, https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/rajgarh-san...

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा
न्यूज़

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा , देने साप्ताहिक साइकिलिंग की पहल

महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से शुरू हुआ ग्रुप

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत
न्यूज़

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत

भोपाल के लगभग 100 स्थानों पर लीफ कम्पोस्टिंग यूनिट लगाने का है लक्ष्य. गोल्डन कम्पोस्ट से फिर से हरी-भरी होगी धरती

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट
न्यूज़

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट

घर के कचरे से बनेगी गैस, LPG पर निर्भरता घटाएगा IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच
व्यूज़

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच

 आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं मानी हार, 12 लाख के कर्ज से खड़ी की टीम, 3. इंडियन वीमेंस लीग में मप्र को दिलाया तीसरा स्थान