मैनिट की डॉ. प्रगति अग्रवाल ने साइकिलिंग में रचा इतिहास

blog-img

मैनिट की डॉ. प्रगति अग्रवाल ने साइकिलिंग में रचा इतिहास

छाया : अमर उजाला 

मैनिट भोपाल की सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रगति अग्रवाल ने इतिहास रचते हुए द ग्रेट हिमालयन अल्ट्रा (TGHU) 2025 की 7वीं संस्करण पूरी करने वाली पहली महिला साइकिलिस्ट बनने का गौरव हासिल किया। उन्होंने 600 किमी का मार्ग 36 घंटे 58 मिनट में, पुरुषों की कटऑफ समय के भीतर पूरा किया।

मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) भोपाल की सहायक प्रोफेसर, कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग विभाग की डॉ. प्रगति अग्रवाल ने इतिहास रचते हुए द ग्रेट हिमालयन अल्ट्रा (TGHU) 2025 की 7वीं संस्करण पूरी करने वाली पहली महिला साइकिलिस्ट बनने का गौरव हासिल किया। उन्होंने 600 किमी का मार्ग 36 घंटे 58 मिनट में, पुरुषों की कटऑफ समय के भीतर पूरा किया।

इन कठिनाइयों के बीच बनाया रिकार्ड

रेस में 7500 मीटर से अधिक की ऊँची चढ़ाई, पतली हवा, भूस्खलन, बाढ़, उच्च ऊंचाई की बीमारी और अचानक मौसम बदलाव जैसी कठिनाइयां थीं। पहले दिन उन्हें 4,000 मीटर से ऊपर लंबे समय तक साइकिल चलाने से सिर दर्द और शरीर में सूजन का सामना करना पड़ा, जबकि दूसरे दिन लगातार बारिश ने गीले कपड़ों में घंटों साइकिल चलाने के लिए मजबूर किया।

2 साल तक किया नियमित प्रशिक्षण

प्रगति ने 2014 में पढ़ाई के दौरान बैंगलोर ट्रैफिक से बचने और फिटनेस बनाए रखने के लिए साइकिलिंग शुरू की। उन्होंने 2021 से BRMs और नवंबर 2024 में डेक्कन क्लिफहैंगर पूरी की। कोच चैतन्य वेल्हल के मार्गदर्शन में उन्होंने 2 साल तक नियमित प्रशिक्षण किया, जिसमें सप्ताहांत में 8-10 घंटे और सप्ताह में 2-3 घंटे साइकिलिंग शामिल थी।डॉ. अग्रवाल ने कहा है कि अनुशासन, स्वास्थ्य और आशीर्वाद से कोई भी असंभव हासिल किया जा सकता है।

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट

 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी
न्यूज़

संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी

करंट ने जब छीन ली हाथों की जान, पांव ने पकड़ी कलम और दी पहचान, https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/rajgarh-san...

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा
न्यूज़

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा , देने साप्ताहिक साइकिलिंग की पहल

महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से शुरू हुआ ग्रुप

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत
न्यूज़

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत

भोपाल के लगभग 100 स्थानों पर लीफ कम्पोस्टिंग यूनिट लगाने का है लक्ष्य. गोल्डन कम्पोस्ट से फिर से हरी-भरी होगी धरती

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट
न्यूज़

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट

घर के कचरे से बनेगी गैस, LPG पर निर्भरता घटाएगा IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच
व्यूज़

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच

 आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं मानी हार, 12 लाख के कर्ज से खड़ी की टीम, 3. इंडियन वीमेंस लीग में मप्र को दिलाया तीसरा स्थान