एशिया वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग में भारत का नेतृत्व करेंगी वंदना ठाकुर

blog-img

एशिया वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग में भारत का नेतृत्व करेंगी वंदना ठाकुर

छाया : वंदना ठाकुर के फेसबुक अकाउंट से 

इंदौर की महिला बॉडी बिल्डर वंदना ठाकुर इंडोनेशिया में होने वाली एशिया वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। पिछले दिनों पुणे में हुए सिलेक्शन ट्रॉयल्स में देश के विभिन्न राज्यों की खिलाड़ियों को वंदना ने पराजित किया। वे दूसरी बार वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। पिछले साल उन्होंने वर्ल्ड चैम्पियनशिप में रजत और कांस्य पदक जीता था।

संघर्षों से भरा रहा जीवन

वंदना जब बहुत छोटी थी तब कारगिल युद्ध में उनके पिता शहीद हो गए थे, उसके बाद मां को कैंसर हुआ और वे भी नहीं रहीं। घर में वंदना अकेली ही लड़की थी, इसके बाद जैसे-तैसे पढ़ाई हुई। अपनी पढ़ाई के लिए उन्हें छोटी सी गुमठी भी चलानी पड़ी। दसवीं तक की पढ़ाई की और उसके बाद क्रिकेट खेलने का शौक लगा, लेकिन किट के पैसे नहीं थे, तो छोड़ना पड़ा। फिर कराटे में नेशनल गोल्ड जीता, इंटरनेशनल में चयन हुआ, पर पैसे की कमी ने उसे छोड़ने पर मजबूर किया। फिर जिम ज्वॉइन कर पॉवर लिफ्टिंग की। लोग मजाक उड़ाते थे, लेकिन हार नहीं मानी और आगे बढ़ती गई।

पावर लिफ्टिंग में वंदना ने अंडर 55 वेट कैटेगरी में जिला, राज्य और नेशनल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता। इंटरनेशनल पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता। फिर लिगामेंट इंजरी हुई तो बॉडी बिल्डिंग शुरू कर दी और इंटर नेशनल बॉडी बिल्डिंग में इंडोनेशिया में हुई एशियन चैंपियनशिप में 55 कैटेगरी में रजत पदक जीता। मालद्वीप में हुई वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में देश की एकमात्र महिला खिलाड़ी थी, जिन्होंने कांस्य पदक जीता।

सन्दर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर

संपादन : मीडियाटिक डेस्क

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व